जागरूकता: 01 जुलाई 2024 से संपूर्ण देश में लागू होने वाले नए कानूनों के सम्बन्ध में SSP देहरादून के नेतृत्व में रायपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान. आमजन व छात्र-छात्राओं को नए कानूनों के संबंध में दी गई जानकारी..

जनपद देहरादून के सभी थाना क्षेत्रों में वृहद स्तर पर नए कानून को लेकर प्रचार-प्रसार..

देहरादून:01 जुलाई 2024 से देश में लागू होने वाले नए कानून के संबंध में देहरादून रायपुर पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर पर प्रचार प्रसार का अभियान शुरू किया गया हैं.इसी क्रम में शनिवार को रायपुर थाना प्रभारी कुंदन लाल के नेतृत्व में आम जन और छात्र-छात्राओं को लागू होने वाले मुख्ता तीन कानून के बारे में जागरूक किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडवासियों की, केंद्र को भेजी जा रही सूची. ये हैं हेल्पलाइन नंबर्

     01 जुलाई 2024 से संपूर्ण देश में लागू हो रहे तीन नए कानूनों के बारे  में एसएसपी देहरादून द्वारा इस  जागरूकता अभियान के तहत-(1) भारतीय न्याय संहिता 2023..  (2) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023.. (3) भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023  के क्रियान्वयन के संबंध में आमजन को जागरुक किए जाने के लिए सभी अधीनस्थों को निर्देश निर्गत किये गय हैं. इस आदेश के अनुपालन में थाना रायपुर पुलिस द्वारा सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में ई रिक्शा में लाउड स्पीकर लगाकर कानून की जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार किया गया. साथ  ही नवल दून डिफेंस एकेडमी में छात्र छात्रों को नए कानून की जानकारी दी गई..

यह भी पढ़ें 👉  अपडेट:केदारनाथ धाम में फ़ंसे यात्रियों का रेस्क्यू जारी..250 से अधिक श्रद्धालुओं को एयरलिफ़्ट जारी.. गौरीकुंड से 160 यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू किया गया: SDRF

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें