ड्रग्स के खिलाफ रायपुर पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी,अब अवैध गांजा के साथ दो महिला तस्कर को दबोचा..

देहरादून: थाना रायपुर पुलिस ने  नशे धंधे में लिप्त दो महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उनके  कब्जे से 4.5 किलो अवैध गांजा बरामद किया हैं. थाना रायपुर क्षेत्र  अलग-अलग हिस्सों में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है.इसी क्रम में मंगलवार रायपुर पुलिस टीम ने  सहस्त्रधारा रोड के वुडपैकर रेस्टोरेंट्स (कंडोली) मयूर विहार चौकी क्षेत्र में अवैध गांजा तस्करी करने वाली इन दो महिला तस्कर को गिरफ्तार किया.नशा तस्करी में लिप्त 26 वर्षीय संगीता पत्नी रोशन साहनी निवासी चौक मोहल्ला थाना कोतवाली नगर देहरादून की रहने वाली हैं. जबकि 30 वर्षीय दूसरी आरोपी इंदिरा देवी पत्नी शिवचरण साहनी निवासी 142/71 परमहंस कॉलोनी चौक मोहल्ला, देहरादून की रहने वाली बताई जा रही है. दोनों ही गिरफ्तार महिला नशा तस्करों के खिलाफ थाना रायपुर पर धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  अपराध: कोरियर की आड़ मे नशे का काला कारोबार , पापा की परियां गिरफ्तार. 2 सगी बहने कर रही थी ये गलत काम..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें