वाहनों में नाम पट्टी और स्टीकर लगाने वाले चालकों के खिलाफ रायपुर पुलिस का डंडा..

देहरादून शहर में चौपहिया वाहनों में अनाधिकृत रूप बड़े नाम की पट्टीका धारण करने और अलग-अलग तरह के स्टीकर लगाकर रौब जमाने वाले लोगों की अब खैर नहीं..रायपुर पुलिस ने सोमवार से ऐसे ही दो दर्जन से ज्यादा वाहनों का न सिर्फ़ चालान कर जुर्माना वसूला बल्कि कई वाहन सीज भी किए.. वर्तमान समय में एक बार फिर सड़कों पर निकलने वाले काफी प्राइवेट /निजी वाहनों अनाधिकृत रूप से नाम पट्टिका व स्टिकर लगा रौब जमाने वालों की लगातार भरमार फिर से बढ़ती जा रही है. इसी अराजकता को रोकने के लिए देहरादून पुलिस ने एक बार फिर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान शुरू किया है.

यह भी पढ़ें 👉  जाखन चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, देर रात तक बार खुलने की शिकायत हुई कार्यवाही..

थाना रायपुर प्रभारी कुंदन लाल के अनुसार एसएसपी देहरादून और ट्रैफिक एसपी के निर्देशनुसार थाना रायपुर पर  04  पुलिस टीमों का गठन कर थाना क्षेत्राअंतर्गत विभिन्न स्थानों मै चेकिंग अभियान चलाया गया हैं. इसमें प्राइवेट/निजी वाहनो  में अनाधिकृत रूप से नाम पट्टिका  धारण करने वालों व स्टिकर लगाने वाले वाहनों चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जारी हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  महिला सुरक्षा:ज्वैलरी/नक़दी के साथ महिला और मासूम बच्चें को गायब करने वाले अब्बू तालिब को दून पुलिस ने हरिद्वार से दबोचा..अभियुक्त के कब्जे से अपहृत महिला,बच्चा और ज्वैलरी सहित नगदी बरामद..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें