रिलायंस लूट कांड: गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त प्रिंस की निशानदेही पर प्रेमनगर क्षेत्र से अस्लहा बरामद.. रिमांड के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी भी पुलिस को मिली.. एक ओर विशेष पुलिस टीम धरपकड़ के लिए रवाना: SSP दून

315 बोर का अवैध तमंचा सहित 03 जिंदा कारतूस को प्रेमनगर ट्रेंचिंग ग्राउण्ड के पास जंगल से बरामद..

देहरादून:रिलायंस ज्वैलरी लूट प्रकरण में दून पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार को बिहार वैशाली से गिरफ्तार कर देहरादून लाया गया था..अभियुक्त प्रिंस कुमार को 01 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR)पर लिया गया था.इसी पी0सी0आर0 के दौरान अभियुक्त प्रिंस की निशानदेही पर थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने जंगल से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और 03 कारतूस बरामद किए गए..जांच-पड़ताल और अभियुक्त से पूछताछ में पता चला कि जिस स्थान पर सभी अभियुक्तगण घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिलों को छोडकर भागे थे.उसी दौरान प्रेमनगर क्षेत्र के ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने जंगल के पास हथियार छुपाए गए.ऐसे में इसी स्थान से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा वह तीन कारतूस बरामद किये गए..अभियुक्त की निशानदेही पर अस्लहे की बरामदगी के आधार पर सभी अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज मुकदमों में 25/03 आर्म्स एक्ट की धारा की बढोतरी की गई..पुलिस के अनुसार अभियुक्त प्रिंस को एक दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के उपरांत वापस जिला कारागार सुद्धोवाला दाखिल किया गया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: अल्मोड़ा के चचरोटी में खाई में गिरी कार..09 साल की बालिका सहित माँ-पिता की मौके पर मौत...SDRF ने रेस्क्यू कर 11 साल के अर्णव को बचाया..
बाईट: अजय सिंह ,एसएसपी, देहरादून..

पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं जिसके आधार पर एक अलग से टीम रवाना की गई है: SSP

वहीं इस मामलें में देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार से पुलिस रिमांड के दौरान असलाह बरामदगी के साथ-साथ घटनाक्रम के विषय को लेकर पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई है. मसलन वह लोग किस तरह से वारदात को अंजाम देने आए थे, कहां-कहां रुके,कहां हथियार छुपाकर कपड़े बदले गए.इसके साथ ही लूट सामान जैसे विषय में मिली जानकारी के आधार पर अलग से एक पुलिस टीम धरपकड़ के लिए अन्य स्थानों में रवाना की गई हैं..

यह भी पढ़ें 👉  गौतस्करों पर SSP देहरादून की सख्ती..12 वर्षो से फ़रार कुख्यात गौकशी के 02 इनामी अपराधी गिरफ्तार..दोनों अभियुक्त उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर…डेड दर्जन से अधिक संगीन मुक़दमें दर्ज..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें