केरल के हत्यारें उत्तराखंड में गिरफ्तार,STF की मद्दत से केरल पुलिस को मिली राहत.

केरल में एक निर्मम हत्याकांड को अंजाम देकर फरार चल रहे चार आरोपियों को उत्तराखंड STF की मद्दत से केरल पुलिस ने गोपेश्वर से गिरफ्तार किया गया है..केरल पुलिस की सूचना के आधार पर एसटीएफ ने उत्तराखंड के कई जनपदों में छानबीन कर हत्यारों को गोपेश्वर में चिन्हित कर धर दबोचा.जानकारी के अनुसार केरला के जिला त्रिचूर थाना चेरपू इलाकें में 21 फरवरी 2023 को एक स्थान पर करीब 10 लोगों द्वारा अब्दुल शाहद नाम के व्यक्ति को बुरी तरीके मारकर कर निर्मम हत्या की गई थी. जिस सम्बंध में केरल के थाना चेरपू में धारा 341,323,324, 326, 34,302 IPC के तहत मुक़दमा पंजीकृत हैं.इस हत्याकांड में शामिल 3 आरोपियों को पहले ही केरल पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

यह भी पढ़ें 👉  कावड़ ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दारोगा पर SSP ने चलाया कार्रवाई का हंटर..

गिरफ्तार अभियुक्त 

 1-आमिर पुत्र अब्दुल कादर नि. करप्पम वेट्टिल जिला त्रिचूर केरला उम्र 30 वर्ष.

 2- अरुण पुत्र अनिल निवासी कोडककट्टी जिला त्रिचूर केरला  उम्र 21वर्ष..

 3- सोहेल पुत्र सिद्दिक नि. कुरुमबिल्ला जिला त्रिचूर केरला उम्र 23 वर्ष.

 4-निरंजन पुत्र राजगोपाल नि कुरुमिथ जिला त्रिचूर केरला 22 वर्ष..

उत्तराखंड STF एसएसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार 15 मार्च 2023 को केरल पुलिस द्वारा  एसटीएफ से संपर्क किया गया.उन्होंने बताया कि केरला के थाना चेरपू क्षेत्र में 21 फरवरी 2023 को 10 लोगों द्वारा अब्दुल शाहद नाम के व्यक्ति को बुरी तरह मारकर हत्या की गई है. इस वारदात को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्तों को पहले से गिरफ्तार किया जा चुका हैं.लेकिन शेष हत्यारे फरार होने से केरल में भारी कानून व्यवस्था की समस्या भी बनी हुई हैं. केरल पुलिस STF को बताया कि उनको इनपुट मिला था कि इस हत्याकांड में शामिल कुछ अभियुक्त उत्तराखंड में छिपे हुए हैं.ऐसे में एसटीएफ ने अभियुक्तों के संबंध में सुराग लगाने के लिए केरल से उत्तराखंड आने जाने वालों का ब्यौरा सर्विलांस और मैनुअल तरीके से गहन छानबीन की तो पता चला कि गोपेश्वर जनपद के चमोली में कुछ केरल के लोग बाहर से आए हुए हैं. इसी जानकारी के आधार पर एसटीएफ टीम ने केरल पुलिस को साथ लेकर गोपेश्वर में तलाश करते हुए 17 मार्च 2023 को फरार 4 अभियुक्तों को गोपेश्वर बस स्टैंड के पास से  गिरफ्तार किया हैं.अब चारों अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड के माध्यम से केरल ले जाए जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तराखंड टीम को मुख्यमंत्री धामी ने कैम्प कार्यालय से शुभकामनाएं देकर किया रवाना..एथलेटिक्स, फुटबॉल,बास्केटबॉल, हॉकी,शूटिंग,बैडमिंटन टेबल टेनिस और वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल होंगे खिलाड़ी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें