दुःखत:टोंस नदी में कार गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत..

देहरादून: थाना कालसी से 65 किलोमीटर दूर मीनस नामक स्थान पर रविवार एक कार अनियंत्रित होकर अचानक टोंस नदी में जा गिरी. इस खौफनाक दुर्घटना में कार में सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत गई. जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार Maruti S-Presso वाहन संख्या : HP-08-A-4323 विकासनगर से नेरवा हिमांचल जा रही थी. इस दुर्घटना में हादसें का शिकार हुए 28 से 36 वर्षीय कार सवार चारों युवक हिमाचल की राजधानी शिमला के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: White Collar Crime करने वाले अपराधियों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई:SSP...स्ट्रीट क्राइम्स पर रहे फोकस..घटनाओं का अल्पीकरण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त...नशा तस्करों की खोली जाये हिस्ट्री शीट..संपत्ति ज़ब्तीकरण कार्यवाही पर ज़ोर..

SDRF रेस्क्यू टीम ने चारों युवकों के शव बरामद किये..

उधर टोंस नदी में होने वाली इस हादसें की सूचना पर रेस्क्यू के लिए थाना कालसी और SDRF की टीम मौके पर पहुंची.SDRF की टीम ने स्थानीय लोगों की मद्दत से घटना स्थल रेस्क्यू अभियान चलाया गया. पुलिस और SDRF टीम ने टोंस नदी से हादसें का शिकार हुए चारों मृत व्यक्तियों के शव को बाहर निकाला. वही राजस्व पुलिस ने चारों शवों का पंचायत नामा भरकर चकराता अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. वही मृतकों के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कार सवार हिमाचल शिमला निवासी चारों लोग विकासनगर से नेरवा हिमांचल जा रहे थे.तभी अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा .

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के लोक साहित्य को डिजिटल स्वरूप में किया जाएगा संरक्षित: मुख्यमंत्री धामी..उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान..

मृतकों का विवरण

01 : अमरजीत S/o स्व0 मस्तराम po-भगार तह0 सौपाल जिला शिमला (HP) उम्र 36 वर्ष..

02 : प्रवीन S/o केवलराम po ढ़ाड़ तह0 नेरवा जिला शिमला (HP) उम्र 30 वर्ष..

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन डिलीवरी की आड़ में नशे का धंधा,डिलीवरी कर्मी सहित रिकवरी और केश कलेक्शन एजेंटों का होगा विशेष सत्यापन: SSP.. आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों की होगी पहचान..

03 : संदीप S/o आत्माराम po-धारण तह0 सौपाल जिला शिमला (HP) उम्र 28 वर्ष..

04 : मोहित S/o कानासिंह po-कलारा तह0 नेरवा जिला शिमला (HP) उम्र 28 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें