दुःखत: त्यूणी क्षेत्र में गहरी खाई में कार गिरने से 06 लोगों की दर्दनाक मौत.. गंभीर रूप से घायल 01 व्यक्ति को SDRF ने किया रेस्क्यू…

देहरादून: थाना त्यूणी के क्षेत्र के अंतर्गत अटाल मार्ग पर हणस्नू गांव के पास 01 आल्टो वाहन गहरी खाई में गिरने से कार में सवार 06 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई.इस दुःखत सडक़ हादसें के बाद मौके पर पहुँची पुलिस SDRF दल राहत बचाव कार्यवाही कर घटना स्थल से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया..मरने वालों में 01 5 साल और 10 साल के नाबालिग बच्चे सहित कुल 06 लोग शामिल हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा:होली पर जन सुरक्षा के मध्यनजर दून पुलिस मुस्तैद..IG गढ़वाल ने संभाली सड़क पर उतर कानून व्यवस्था की कमान...हर नाके से लेकर चौक-चौराहों पर निरक्षण कर ड्यूटी में तैनात पुलिस को दिए आवश्यक दिशा निर्देश..

 थाना त्यूणी पुलिस के अनुसार 28 फरवरी 2024 को थाना त्यूणी को सूचना मिली कि अटाल मार्ग पर हणस्नू गांव के पास 01 आल्टो वाहन गहरी खाई में गिर गया है. उक्त सूचना पर थाना त्यूणी से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया..इस दुर्घटना में कार सवार 06 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यू हो गयी..जबकि  01 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया,जिसे रेस्क्यू कर पुलिस टीम द्वारा प्रार्थमिक उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया..

यह भी पढ़ें 👉  गजब का हाल: स्मार्ट सिटी ने नहीं भरा महिनों से बिजली का बिल.. कनेक्शन कटा..पलटन बाज़ार क़ी स्ट्रीट लाइटें बंद …व्यापारी परेशान आए..रात के अंधेरे में संदिग्ध घटनाएं बढ़ने क़ी संभावनाएं बड़ी : व्यापारी..

वही मृतकों के शवों को पुलिस द्वारा एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया.. घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि आल्टों वाहन संख्या: यू0के0-07-डीयू-4719 जो पंद्राणु हिमाचल से दसौं जा रही थी.इस दौरान हणस्यूं गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई.. मृतकों के पंचायतनामें की कार्यवाही कर शवों को अग्रिम कर्यावाही राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी में भेजा गया..

यह भी पढ़ें 👉  "साइबर एनकाउंटरर्स" पुस्तक से समझिए हर घर दस्तक देने वाले साइबर अपराध से कैसे बचें,12 सच्ची घटनाओं का सार करेगा आपको अलर्ट.डिजिटल एनकाउंटर्स टिप्स के साथ लॉन्च बहुप्रतीक्षित हिंदी संस्करण.

 मृतक के नाम

01: संजू उम्र 35 वर्ष निवासी: ग्रा0 सेंज पो0 पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश

02: सूरज उम्र 35 वर्ष  निवासी: उपरोक्त 

03: शीतल पत्नी सूरज उम्र 25 वर्ष निवासी: उपरोक्त 

04: सजंना पुत्री सविता देवी उम्र 21 वर्ष निवासी: उपरोक्त 

05: दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर उम्र 10 वर्ष निवासी: उपरोक्त 

06: यश पुत्र सूरज उम्र 5 वर्ष निवासी: उपरोक्त 

 घायल व्यक्ति..

01: जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर उम्र 36 वर्ष निवासी: उपरोक्त 

आल्टो वाहन संख्या : यू0के0-07-डीयू-4719

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें