दुःखद: यहां देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार कार. हादसे में चार दोस्तों की मौत, एक घायल..

हल्द्वानी:

  नैनीताल जिले के हल्द्वानी से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहाँ बीती रात एक कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है मृतक चारों युवक आपस में दोस्त थे।

यह भी पढ़ें 👉  बुल्डोजर एक्शन जारी:अपराधियों का गढ़ बन रहे "ठंडा नाले" के अतिक्रमण का हुआ ध्वस्तीकरण..धामी सरकार के बुलडोजरों ने सरकारी भूमि पर बने अवैध कब्जों को मिट्टी में मिलाया...

 जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात गौलापार के कुंवरपुर चौराहे पर स्थित सरोवर रेस्टोरेंट के समीप एक कार पेड़ से जा टकराई। दुर्घटनाग्रस्त कार में 5 युवक सवार थे, हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए , स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मंसूरी में मौजूद, अपनी आने वाली फिल्म की कर रहे हैं शूटिंग. फैंस और मीडिया से बनाई दूरी. फोटो वायरल..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें