दुःखत: हार्ट-अटैक से पुलिस जवान की आकस्मिक मौत..SSP दून ने दुःख व्यक्त कर परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की..

देहरादून: 07 मार्च 2025 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कांस्टेबल राजेश कुमार का हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया. इस दुःखत समाचार पर एसएसपी देहरादून द्वारा दिवंगत राजेश कुमार  के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के धारचूला गरबा धार में लैंड स्लाइड का ज़लज़ला, आदि कैलाश यात्रा प्रभावित,प्रवासियों की भी बड़ी मुश्किलें,भयावह वीडियो आया सामने..

दिवंगत राजेश कुमार पुत्र आशाराम जी मूल रूप से ग्राम: सान्तरशाह, पो0 पंतजलि योगपीठ, जनपद हरिद्वार के रहने वाले थे.और वह  वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे.उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 02 पुत्र तथा एक पुत्री है, जो वर्तमान में जनपद हरिद्वार में निवास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  CM पुष्कर सिंह धामी ने जन प्रतिनिधियों को प्रदान किए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में SOP जारी करने के लिए मुख्य सचिव को दिए निर्देश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें