ढकरानी नदी में डूबे युवक का शव SDRF ने बरामद किया ..

देहरादून: थाना विकासनगर के अंतर्गत ढकरानी नदी में बीते रोज डूबने वाले युवक का शव 24 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार SDRF ने सर्चिंग कर बरामद कर लिया है. बरामद मृतक की पहचान 26 वर्षीय शुभम भटनागर पुत्र प्रदीप भटनागर के रूप में हुई मृतक डाकपत्थर का रहने वाला था.

यह भी पढ़ें 👉  मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आदतन अपराधी को दून पुलिस ने दिखाया जिले से बाहर का रास्ता.. लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ जारी हैं जिलाबदर की कार्यवाही: SSP दून

जानकारी के मुताबिक बीते रोज (सोमवार ) को ढकरानी नदी के गहरे पानी में एक युवक के डूबने की खबर से इलाकें में अफरा तफ़री मच गई..हादसें की सूचना मिलते ही डाकपत्थर चौकी द्वारा राहत-बचाव दल SDRF को सूचित किया गया. सूचना के तत्काल ही SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये नदी में राफ्ट द्वारा संभावित स्थानों पर देर रात तक गहन सर्चिंग की गयी.लेकिन अंधेरा होने के कारण नदी में हुए लापता युवक का कुछ पता नहीं चल पाया. हालांकि इसके बाद मंगलवार SDRF की डीप सर्चिंग टीम द्वारा युवक के शव को बरामद किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग का इलाका धमाकों की गूंज से थर्राया,दहशत में आए लोग !.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें