सुरक्षा: विजय दशमी पर्व के दृष्टिगत सड़कों पर उतरकर SSP देहरादून ने स्वयं संभाली कानून व्यवस्था की कमान…पछुवादून के विकास नगर-हरबर्टपुर में आम जनता से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…पब्लिक के फ़ीडबैक अनुसार सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश.

देहरादून: विजयदशमी पर्व के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने की दृष्टिगत एसएसपी अजय सिंह देहरादून स्वयं सड़क पर उतरकर सुरक्षा की कमान संभालने लगें हैं.. इसी क्रम में शनिवार शाम पछुवादून के विकास नगर और हरबर्टपुर बाजार में  आम जनता से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने जायजा लिया..इस दौरान आम लोगों से मिले फीडबैक के अनुसार यातायात और कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए..

यह भी पढ़ें 👉  आपराधियों पर शिकंजा कसने का 2 माह का विशेष अभियान:791 गिरफ्तारी,60 की कुर्की,52 गैंगस्टर की संपत्ति रिपोर्ट,215 की संपत्ति पर अधिग्रहण कार्रवाई प्रचलित..

 वही दूसरी तरफ एसएसपी देहरादून के निर्देश अनुसार जनपद देहरादून के सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध करा लगातार भीड़भाड़ व संवेदनशील स्थानों में लगातार निगरानी बढ़ाते हुए गश्त लगाने की कार्रवाई भी जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइबर थाने ने एक और राष्ट्रीय साइबर घोटालें में लगभग 08 करोड़ ठगी के अभियुक्त को ग्वालियर से दबोचा..अभियुक्त के खिलाफ देशभर 123 मुक़दमें व 2311 विभिन्न साइबर अपराधों में आपराधिक तार..गिरफ्त में आये आरोपी को भारत के हर राज्य की पुलिस को थी तलाश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें