यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडवासियों की, केंद्र को भेजी जा रही सूची. ये हैं हेल्पलाइन नंबर्

उत्तराखंड

राज्य सरकार ने यूक्रेन में फंसे 72 उत्तराखंडवासियों की एक और सूची केंद्र सरकार के पास भेजी है। अब तक कुल 226 लोगों की लिस्ट केंद्र सरकार के पास भेजी जा चुकी है। यूकेन संकट के बीच प्रदेश सरकार ने हेल्पलाइन जारी करते हुए, यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडवासियों के परिजनों से उनकी वजानकारी देने को कहा है, ताकि उन्हें यूक्रेन से सुरक्षित वापस भारत लाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  धरपकड़: दून अस्पताल के सामने गोलीबारी करने वाले लगभग सभी अभियुक्त गिरफ्तार..मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों का फ़रार साथी जावेद भी गिरफ्तार..

इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने डीआईजी पी रेणुका देवी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, साथ ही एसपी प्रमोद कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार को 72 अन्य लोगों की जानकारी एकत्रित कर विदेश मंत्रालय को भेजी गई है, इससे पहले शुक्रवार को 154 लोगों की लिस्ट केंद्र सरकार के पास भेजी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  3 किलो अफ़ीम के साथ दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर STF की गिरफ्त में.

इसके अलावा भी प्रदेश भर से कुछ और लोगों के वहां फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। इसे प्रमाणित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यूक्रेन में सभी उत्तराखंडवासी सुरक्षित हैं, भारत सरकार के स्तर से सभी को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून बीच बाजार में बनी अवैध निर्माण को भी हटाने का सिलसिला शुरू..एक और अवैध संरचना पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर...

हेल्पलाइन नंबर
पी रेणुका देवी (नोडल अधिकारी) – 7579278144
प्रमोद कुमार (सहायक नोडल अधिकारी) – 9837788889
आपातकालीन नंबर – 112 (टोल फ्री)
उत्तराखण्ड सदन – 011-26875614- 15

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें