शर्मनाक: वाह रे मित्र पुलिस,जूते की नोक से युवक पर क्रूरता वाला वीडियो वायरल,पुलिस कप्तान ने आरोपित सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिए जाँच के आदेश..

देहरादून: थाना सहसपुर के अंतर्गत धर्मावाला इलाके में एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए मित्र पुलिस के जवान का क्रूरता भरा हरकत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस जवान एक मजदूर तबक़े के युवक को गुलामों की तरह खड़ा कर अपनी जूतों की नोक से प्रहार पिट रहा है.जबकि दूसरी वही पास में खड़ा एक शख्स पुलिसकर्मी द्वारा युवक की पिटाई करने के वीडियो को अपने कैमरे में कैद कर लेता है. शर्मनाक करने वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.. वीडियो में आप साफ तौर पर आप देख सकते हैं कि किस तरह से पुलिसकर्मी आता है अपने जूते की नोक से युवक को घुटनों ही घुटनों पर मारता है. और पूछता है घुटने सही है तेरे..

यह भी पढ़ें 👉  दुस्साहस: खानपुर विधायक उमेश कुमार पर एक और मुकदमा दर्ज.. सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर SSP को धमकी देने का आरोप....
जूते की नोक से पिटाई वीडियो..

जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी:एसएसपी

उधर इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही धर्मावाला चौकी में तैनात आरोपी पुलिसकर्मी दिनेश सेमवाल और मनोज भारती को को लाइन हाजिर कर दिया.जबकि इस पूरे मामले की जांच CO विकासनगर भास्कर शाह को सौंप 3 दिन में रिपोर्ट तलब की है. एसएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया में मामला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.अब CO की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  रायपुर हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त रामबीर की प्रेमिका भी थी घटनाक्रम में शामिल..प्रेमिका के घर से हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल और कारतूस बरामद..अभियुक्ता फरार,तलाश जारी..पुलिस रिमाण्ड के दौरान रामबीर की निशानदेही पर जुटाए गए तमाम साक्ष्य..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें