देहरादून पुलिस का शिकंजा: रामपुर पथराव कांड के मुख्य आरोपी-पूर्व जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान की खुली हिस्ट्रीशीट.. लंबे समय से कई संगीन आपराधिक कृत्यों में शामिल: पुलिस

देहरादून: थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत पिछले दिनों पथराव कांड के मुख्य आरोपी और दुराचारी के आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान के खिलाफ पुलिस ने हिस्ट्री शीट खोलने की कड़ी कार्रवाई की है.पुलिस के अनुसार सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने अराजकता फैलाने और लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर पछवादून इलाके में दबंगई दिखाते हुए भू-माफिया के रूप में कई अपराधिकृत अभियुक्त के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में कई संगीन मुकदमें दर्ज हैं.यही वजह है कि पूर्व जिला पंचायत राशिद पहलवान पर कड़ी निगरानी रख कानूनी शिकंजा कसते हुए “A” श्रेणी की हिस्ट्री शीट खोली गई है.

यह भी पढ़ें 👉  नौकरी लगाने का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाला शातिर नटवरलाल दून पुलिस की गिरफ्त में…अभियुक्त ने स्वंय को आयकर विभाग का असिस्टेंट कमाण्डेंट बताकर पीड़ित व्यक्ति से 12 लाख रुपये ठगे...

दून पुलिस के अनुसार थाना सहसपुर क्षेत्र निवासी राशिद उर्फ राशिद पहलवान पुत्र अब्दुल हमीद उर्फ मिद्दु पहलवान द्वारा विगत कई वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर धोखाधड़ी से जमीनों पर अवैध कब्जा करने, मारपीट करने, अपहरण करने एवं बलवा आदि आपराधिक कृत्य किए गए. इन सबके संबंध में थाना सहसपुर पर विभिन्न मुकदमें पंजीकृत हैं..अभियुक्त राशिद पहलवान द्वारा इन मुकदमों का हवाला देते हुए आम जनता को डराना,धमकाना एवं मारपीट करना प्रकाश में आने और कभी भी कोई संगीन अपराध कारित करने के दृष्टिगत  अभियुक्त राशिद पहलवान की गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखा जाना अत्यंत आवश्यक हो गया था..इसी क्रम में दिनांक 08 जुलाई 2023 को कुछ पुलिस अधिकारियों के अनुमोदन प्राप्त कर अभियुक्त राशिद पहलवान की हिस्ट्रीशीट ‘A’ श्रेणी खोली गई हैं..वर्तमान समय मे अभियुक्त राशिद पहलवान देहरादून जिला कारागार में निरुद्ध है. जिस पर नियमित निगरानी रखी जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  देखते देखते ढह गया पहाड़ का बड़ा हिस्सा,बद्रीनाथ हाइवे हुआ अवरुद्ध...राहत कार्य जारी.

सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने और भूमाफिया गिरी करने वालों की खैर नहीं:SSP

देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने साफ चेतावनी देते हुए कहा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों एवं दबंगई से आम जनता के लोगो को डरा धमका कर उनकी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालो को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.. ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा जो समाज में अराजकता फैला भूमाफिया कर अपराधिक कृतियों में शामिल है. एसएसपी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि देहरादून जनपद में कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था का पालन करें..

यह भी पढ़ें 👉  Good News: उत्तराखंड पुलिस के नाम एक और राष्ट्रीय गौरव,ऑल इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में ADG अमित सिन्हा ने जीता गोल्ड मेडल..विश्व चैंपियनशिप के लिए भी हुए चयनित.. 

आपराधिक इतिहास हिस्ट्रीशीटर/दुराचारी अभियुक्त राशिद पहलवान.

1-मु०अ०सं० 189/06 धारा 323,325 भादवि

2- मु०अ०सं० 133/15 धारा 307,326,427,34 भादवि

3-मु०अ०सं०167/16 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि

4-मु०अ०सं० 220/16 धारा 147,152,153,323,353,186 भादवि व 2/3 लोक संपति हानि निवा०अधि०

5-मु०अ०सं० 224/16 धारा 420,120बी भादवि

6-मु०अ०सं० 84/17 धारा 171(च),188 भादवि

7-मु०अ०सं० 149/17 धारा 365,147,323,506 भादवि

8-मु०अ०सं० 184/23 धारा 34,120B,147,148,153ए,295,307,323,324,427 ipc व  7 CLA Act

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें