सोनप्रयाग: नदी के तेज़ बहाव में बहा महाराष्ट्र का श्रद्धालु….SDRF राहत दल ने समय रहते रेस्क्यू कर सकुशल बचाया…..

 

रुद्रप्रयाग: सोनप्रयाग से पहले सीतापुर के समीप नदी में नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से शनिवार महाराष्ट्र से आये एक श्रद्धालु तेज बहाव में बह गया.. ग़नीमत रहा कि समय रहते एसडीआरएफ राहत दल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप की सहायता से बहने वाले युवक के पास लाइफ जैकेट व लाइफ बोया पहुँचाया.जिसके बाद पूर्ण सावधानी से युवक को रोप की सहायता से किनारे खींचकर सुरक्षित निकाला गया.मौत के मुंह से सकुशल बचने वाले युवक ने देवदूत बने SDRF रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून जनपद में 03 पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यभार में फेरबदल..देहरादून सदर के नए CO अनिल जोशी…

SDRF के अनुसार 18 मई 2024 को कोतवाली सोनप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सीतापुर पार्किंग के पास एक युवक नदी के किनारे दूसरे छोर पर फंसा हुआ है,जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है. उक्त सूचना पर SI आशीष डिमरी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई. मौके पर श्री केदारनाथ यात्रा के लिए आया एक श्रद्धालु (संजय,  निवासी महाराष्ट्र) नदी में स्नान करते समय अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया व बहते हुए नदी के दूसरे छोर पर पहुँच गया था, और वहां से निकलने में असमर्थ था.ऐसे में घटना पर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप की सहायता से उक्त युवक के पास लाइफ जैकेट व लाइफ बोया पहुँचाया जिसके बाद पूर्ण सावधानी से युवक को रोप की सहायता से किनारे खींचकर सुरक्षित निकाला गया..

यह भी पढ़ें 👉  "गौरव सैनिक सम्मान" समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग.. सैनिकों के सम्मान में कई लाभकारी घोषणाऐं भी की…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें