मसूरी में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले की घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने पर SSP देहरादून ने 02 चौकी प्रभारियों को किया निलंबित..

 देहरादून: पिता की हत्या और पत्नी पर गोली चलाने के मामलें में एक संगीन किस्म के अपराधी की धरपकड़ के दौरान मसूरी के होटल में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में प्रथम दृष्टया 02 चौकी प्रभारी की लापरवाही के चलते SSP देहरादून द्वारा 02 दारोगाओं को सस्पेंड किया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर वार: रिश्वत लेते रंगे हाथ सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल गिरफ्तार..उत्तराखंड विजिलेंस की कार्रवाई..

पुलिस के अनुसार थाना रायपुर क्षेत्र में महिला को गोली मारकर उसकी हत्या करने के प्रयास में थाना रायपुर में पंजीकृत मुक़दमें की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 20 जनवरी 2024 को मसूरी गई टीम पर अभियुक्त द्वारा हमला किये जाने की घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने पर SSP देहरादून द्वारा चौकी प्रभारी मयूर विहार और बालावाला चौकी प्रभारी सुनील नेगी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  मंहगाई की मार, पेट्रोल 100 के पार। फिर जनता की जेब पर पड़ा भार ,मंहगाई पर कॉंग्रेस का सरकार पर वार...वीडियो

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें