SSP देहरादून की नई पहल..दीपावली पर्व से पूर्व सीनियर सिटीजनों का कुशलक्षेम पूछने उनके द्वार पर पहुंची दून पुलिस….स्नेह पाकर बुजुर्गों ने दिया पुलिस को आशीर्वाद,प्यार से फेरा सिर पर हाथ..

आदरपूर्वक कुशलक्षेम पूछ दीपावली की शुभकामनाएं..

पुलिस से स्नेह पाकर बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद,प्यार से फेरा सर पर हाथ..

पुलिस को अपने बीच पाकर खिल उठे अकेले रह रहे सीनियर सिटीजन के चेहरे..

त्यौहारों के अवसर पर अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजन्स के एकाकीपन की एसएसपी देहरादून ने समझी पीड़ा..

 सभी थाना प्रभारियों को दीपावली पर्व के अवसर पर अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बुजुर्ग व्यक्तियों के घर जाकर उनके कुशलक्षेम पूछ दून पुलिस परिवार की ओर से पर्व की शुभकामनाएं देने के दिए निर्देश: SSP दून..

यह भी पढ़ें 👉  क्राइम: जब छात्रा की हत्या के बाद, आरोपी खुद पहुंच गया कोर्ट, बोला 'मैंने की लड़की की हत्या,सरेंडर करना चाहता हु..

 देहरादून: ‘दीपों के त्यौहार’* दीपावली को खुशियों और उत्साह का पर्व भी कहा जाता है,जिसे हर व्यक्ति द्वारा अपने परिजनों के साथ खुशियों व पूर्ण उल्लास के साथ मनाया जाता है परंतु कुछ व्यक्ति ऐसे भी है,जिनके परिजन इस अवसर पर किसी कारणवश उनके पास मौजूद/ साथ नहीं होते.ऐसे सभी व्यक्तियों की पीड़ा व एकाकीपन के अहसास को समझते हुए उसे दूर करने व उनके अंदर सुरक्षा की भावना लाने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की है,जिसके तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत सीनियर सिटीजन. विशेषकर ऐसे सीनियर सिटीजन,जो अकेले रहते हैं,दीपावली के अवसर पर उनके घर जाकर उनसे उनकी कुशलक्षेम पूछने और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पुलिस के साथ होने का एहसास दिलाने के निर्देश दिए गए है..

यह भी पढ़ें 👉  क़त्ल :पत्नी को तलाक देकर इश्क़ में अंधे हुए प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतारा…रिश्तों को तोड़ने और सारी प्रॉपर्टी बेचकर प्रेमिका संग घर बसाने का देखा था सपना.. SSP देहरादून ने स्वयं घटनास्थल में पहुंचकर किया निरीक्षण..पीड़ित माता-पिता को सांत्वना देते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही का दिया आश्वासन..

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में निवासरत लगभग 2072 सीनियर सिटीजंस, जिनमें से 260 सीनियर सिटीजन जो अकेले निवास करते है,के घर जाकर उन्हें दीपावली के पर्व पर दून पुलिस परिवार की ओर से अपनी शुभकामनाएं दी गई,इस दौरान एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी सीनियर सिटीजंस को मिष्ठान भेंट कर उनसे आदर पूर्वक उनकी कुशलक्षेम पूछी गई,साथ ही उन्हें सुख- दुख की हर घड़ी में दून पुलिस के हर पल उनके साथ होने का एहसास दिलाया गया,इस दौरान पुलिस से मिले प्यार व स्नेह के लिए सभी सीनियर सिटीजंस द्वारा पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया गया..

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश प्रकरण में SSP देहरादून का सख़्त एक्शन जारी… ऋषिकेश में अवैध शराब तस्करी रोकने में नाकाम देहात SOG भंग...ऋषिकेश कोतवाली से दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को ट्रांसफर करने की तैयारी...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें