
एक दिन पहले प्रेमनगर स्थित कॉलेज़ के छात्र गुटों के बीच जानलेवा हमले हुई थी एक छात्र की मौत…
एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारियों सहित पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में हॉस्टल/पी0जी0 में रहने वाले बाहरी छात्रों का किया सत्यापन।
पहचान संबंधित दस्तावेज न दिखा पाने/ बिना सत्यापन के रह रहे 75 छात्रों को पूछताछ हेतु लाया गया थाने
सभी हॉस्टल/पी0जी0 संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में रहने वाले छात्र/छात्राओं का शत प्रतिशत सत्यापन कराने की दी हिदायत
किसी भी हॉस्टल/पी0जी0 में रह रहे छात्र/छात्राओं के नशे अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त मिलने पर उनके साथ-साथ सम्बन्धित हास्टल/पी0जी0 संचालकों/मालिकों के विरूद्ध भी होगी वैधानिक कार्यवाही
पी0जी0/हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के सत्यापन न कराने पर 08 प्रतिष्ठान संचालकों का पुलिस एक्ट में चालान कर किया 80 हजार रू0 का जुर्माना
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 52 वाहन चालकों के विरूद्ध की कार्यवाही, 16 वाहनों को किया सीज
होटल/ढाबों/रेस्टोरेन्ट की चैकिंग कर सभी संचालकों को निर्धारित समयावधि के बाद प्रतिष्ठानों को न खोलने की दी हिदायत
नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में किये चालान
देहरादून : 24 मार्च 2026 को पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में वृहद स्तर पर चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाया गया.इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा हास्टल, पी0जी0 आदि में रहने वाले कालेज के छात्र/छात्राओं के सत्यापन की कार्यवाही की गई.अभियान के दौरान सभी पीजी/हास्टल संचालकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में रहने वाले सभी छात्र/छात्राओं का शत प्रतिशत सत्यापन कराने, गैर प्रान्त के रहने वाले छात्र/छात्राओं का उनके मूल स्थान से भी चरित्र सत्यापन करवाकर उपलब्ध करवाने, पी0जी0/हास्टल में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाने और रात्रि 10 बजे के बाद किसी भी व्यक्ति को पी0जी0/हास्टल में प्रवेश न करने देने के निर्देश दिये गये..इसके अतिरिक्त हास्टल/पी0जी0 में निवासरत छात्र/छात्राओं के नशे अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त मिलने पर उनके साथ-साथ सम्बन्धित हास्टल/पी0जी0 संचालकों/मालिकों के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई..इस दौरान अपने प्रतिष्ठानों में रहने वाले छात्र/छात्राओं का सत्यापन न कराने वाले 08 संचालकों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 80 हजार रू का जुर्माना किया गया.
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाते हुए ट्रिपल राइडिंग, रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग करने वाले नव युवकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने, मुख्य मार्गों पर बेतरतीब तरीके से वाहनों को खडा कर आवागमन बाधित करने वाले 52 वाहन चालको के विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही की गई तथा 16 वाहनों को सीज किया गया..इसके अतिरिक्त प्रेमनगर, पौंधा, नन्दा की चौकी आदि क्षेत्रों में होटल/रेस्टोरेंट/ढाबों में चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सभी होटल/रेस्टोरेंट/ढाबा संचालकों को निर्धारित समयावधि के उपरान्त अपने प्रतिष्ठानों का संचालन न करने और अपने प्रतिष्ठानों में किसी भी व्यक्ति को शराब का सेवन न करने देने की सख्त हिदायत दी गई..इसके साथ ही किसी भी प्रतिष्ठान में शराब व अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से सम्बन्धित शिकायत पर प्रतिष्ठान स्वामी के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई.
इस विशेष अभियान में दौरान पुलिस द्वारा मौके पर पहचान सम्बन्धी दस्तावेज न दिखा पाने तथा बिना सत्यापन के रह रहे 75 संदिग्ध छात्रों को पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया, जिनसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्यवाही की गई, साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त न रहने की सख्त हिदायत दी गई, इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान किये गये..














