राहत :उत्तराखंड में नई व्यवस्था लागू,व्यावसायिक LPG का जनपदवार आवंटन शुरू…19 किलो के 794 और 47.5 किलो के 85 सिलेंडर एजेंसियों को आवंटित: खाद्य आयुक्त…

व्यावसायिक सेक्टर को बड़ी राहत:

देहरादून: उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के वितरण को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के लागू होने के बाद तेल कंपनियों ने नई व्यवस्था के तहत जनपदवार आवंटन शुरू कर दिया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन अब शासन की एसओपी के अनुसार गैस एजेंसियों को सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए संबधित ब्लाक/क्षेत्र में पोलिंग पार्टियां रवाना..सुरक्षा निगरानी के बीच 28 जुलाई को मतदान..

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक गैस एजेंसी को उसके पास उपलब्ध व्यावसायिक गैस कनेक्शनों की संख्या के अनुरूप सिलेंडरों का आवंटन किया जाएगा। इससे वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी..राज्य में वर्तमान में 63,054 व्यावसायिक गैस कनेक्शन हैं, जिनकी आपूर्ति 311 गैस एजेंसियों के माध्यम से की जाती है। एसओपी लागू होने के बाद व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता में सुधार आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  वारदात: राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद। तीन हत्याओं से दहला दून। पुलिस के लिए अपराधी बने चुनौती। देहरादून और विकासनगर में हुई हत्या की वारदात।

अपर आयुक्त खाद्य पी.एस. पांगती ने बताया कि राज्य में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व ही व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए एसओपी जारी की गई है, जिसके तहत होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे, अस्पताल और फार्मास्यूटिकल इकाइयों को उनकी दैनिक आवश्यकता के अनुसार गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे..उन्होंने बताया कि मंगलवार सायं तक 19 किलोग्राम के 794 तथा 47.5 किलोग्राम के 85 बड़े व्यावसायिक सिलेंडर जनपदवार एजेंसियों को भेजे जा चुके हैं, जिससे व्यावसायिक क्षेत्र को राहत मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  फ़र्जी कागज़ तैयार कर करोडों संपत्ति बेचने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार,कांग्रेस नेता सहित लगभग एक दर्जन आरोपी रडार पर,इस कारण अब ये बेशकीमती  प्रॉपर्टी होगी सरकार में निहित..

बाईट : पी. एस. पांगती,अपर आयुक्त, खाद्य..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें