जागरुकता: रोड सेफ्टी क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि रहे-SSP दून….खेल- प्रतियोगितओं के माध्यम से सड़क-सुरक्षा के महत्व को उजागर करना एक सराहनीय पहल: SSP

सड़क सुरक्षा को बताया गंभीर विषय,सड़क दुर्घटनाओं पर अकुंश लगाने के लिये रोड सेफ्टी गाइडलाइन का पालन करने के लिये किया युवाओं को प्रेरित..

खेल-प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आमजन को जागरूक करने पर आयोजकों की करी सराहना..

देहरादून: सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर देहरादून एसएसपी द्वारा लगातार अलग-अलग तरह के विषयों पर रोड सेफ़्टी कैम्पेन चलाए जा रहे हैं..इसी क्रम में एक निजी क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित की जा रही “रोड सेफ्टी प्रिमियर लीग 2025” फाइनल प्रतियोगित के मैच में एसएसपी देहरादून अजय सिंह  बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की गई.गुरूवार (13 फरवरी2025) को फाइनल मुकाबले में सोशल बलूनी पैंथर्स की टीम द्वारा यू0पी0ई0एस0 रॉयल को हराकर फ़ाइनल खिताब पर कब्जा किया गया.इस मौके पर एसएसपी द्वारा पुरूस्कार वितरण कर विजेता टीम के खिलाडियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस दौरान सभी को सम्बोधित करते हुए एसएसपी दून कहा कि  खेल- प्रतियोगितओं के माध्यम से सड़क- सुरक्षा के महत्व को उजागर करना एक सराहनीय पहल है. सडक दुर्घटनाओं में हर साल लाखों लोग अपनी जान गवांते है,जो एक बहुत बडा और गंभीर विषय है.इस पर हम सभी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है..एसएसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अकुंश लगाने का एक मात्र उपाय सड़क सुरक्षा के उपायों को अपनाते हुए यातायात नियमों का पालन करना है.हम सभी को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझते हुए प्रत्येक आमजन,विशेषकर युवा वर्ग, तक उन्हें पहुंचाकर यातायात नियमों के पालन करने के लिये प्रेरित करना होगा.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: अंतर्राज्जीय नकबजन गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में.. गिरफ्तार अभियुक्तों के क़ब्जे से अलग-अलग चोरी की घटनाओं से संबंधित लाखों की ज्वेलरी व क़ीमती सामान बरामद..

कार्यक्रम के अन्त में एसएसपी देहरादून द्वारा रोड सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खेल प्रतियोगिता के माध्यम से आमजन को जागरूक करने के लिये आयोजकों की सराहना की गई..

यह भी पढ़ें 👉  Well Done: मासूम बच्चों को किडनैप कर बेचने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश..02 महिला सहित गिरोह के 04 सदस्यों को यूपी से किया गिरफ्तार..अपहरण हुआ मासूम भी सकुशल बरामद..गैंग ने 02 लाख में मासूम को बेचा था..फ़रार लोगों की धरपकड़ जारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें