SSP दून का एक्शन जारी…देश में लैंड फ्रॉड में आतंक मचानें वाले कुख्यात अमरीक गैंग पर दून पुलिस का कसता शिकंजा..अरबों की भूमि धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सदस्यों के खिलाफ संपत्ति कुर्क की कार्रवाई शुरू..

अमरीक गैंग के सदस्यों पर राजपुर पुलिस कड़ी कार्यवाही जारी..

 धोखाधड़ी के अभियोग मे फरार चल रहे 02 अभियुक्तों की संपत्ति की कुर्की हेतु न्यायालय से प्राप्त किये कुर्की वारेंट..

जल्द ही अभियुक्तों की संपत्ति की करी जायेगी कुर्की:दून पुलिस

पूर्व में पुलिस द्वारा  न्यायालय से कुर्की की उदघोषणा के आदेश प्राप्त कर अभियुक्तों की संपत्ति पर ढोल नगाड़ों के साथ उदघोषणा कर नोटिस किये थे चस्पा..

दोनों अभियुक्तों पर एसएसपी देहरादून द्वारा 05 – 05 हज़ार का ईनाम किया गया है घोषित..

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा हरियाणा व उत्तर भारत में लगातार दी जा रही दबिशें, जल्द होंगे सलाखों के पीछे:एसएसपी दून

अभियोग में अब तक अभियुक्तो के दोनों पुत्रों सहित 06 अभियुक्तों को पुलिस ने किया है गिरफ्तार, गिरोह के 01 अन्य सदस्य को वारंट बी पर लाया गया था देहरादून..

यह भी पढ़ें 👉  JE/AI परीक्षा लीक प्रकरण:कोचिंग सेंटर संचालक के रूप में चौथी गिरफ्तारी.हरिद्वार के अलावा देहरादून और यूपी बॉर्डर के कोचिंग सेंटर भी रडार पर..

देहरादून: पुलिस के अनुसार एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है,इसी क्रम में थाना राजपुर में  धारा 420/406/467/468/471/120(b) आईपीसी बनाम संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि जिसमें अभियुक्तों द्वारा वादी गोविंद सिंह पुंडीर को भूमि विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए थे.वही  अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहा थे, जिनके विरुद्ध पूर्व में  न्यायालय से गैर जमानती वारेंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए, परंतु अभियुक्तों के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ दिनाँक 28/07/24 को अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी 588 दुर्गा गार्डन जगाधरी रोड ,हाल पता अगर विहार कॉलोनी जगाधरी जनपद यमुनानगर हरियाणा व अभियुक्त संजय गुप्ता पुत्र राकेश कुमार निवासी चोरिया गली जगाधरी शहर हाल, पता अमर विहार कॉलोनी जगाधरी शहर जनपद यमुनानगर हरियाणा के आवास पर नोटिस तामीली कि कार्यवाही की गयी..

यह भी पढ़ें 👉  निस्तारण: देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12675 केसों का हुआ निस्तारण..

नोटिस तामीली के दौरान माननीय न्यायालय से प्राप्त 82 सीआरपीसी के नोटिस को दो गवाहों के समक्ष अभियुक्तों के उपरोक्त आवासों में ऊंची मुनादी कराई गई तथा अभियुक्तों के मकानों के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के मुख्य-मुख्य स्थानों व चौराहों पर धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा चस्पा की गई.. दौराने मुनादी अभियुक्त संजय गुप्ता व संजीव कुमार को दिनांक 28/07/2024 तक  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने तथा ऐसा न करने पर माननीय न्यायालय की आदेशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने संबंधी उद्घोषणा की गई..

यह भी पढ़ें 👉  गौतस्करों पर SSP देहरादून की सख्ती..12 वर्षो से फ़रार कुख्यात गौकशी के 02 इनामी अपराधी गिरफ्तार..दोनों अभियुक्त उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर…डेड दर्जन से अधिक संगीन मुक़दमें दर्ज..

वही अभियुक्तों के निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष पेश न होने पर पुलिस द्वारा दिनाँक – 03/09/24 को दोनों अभियुक्त संजय गुप्ता पुत्र राकेश कुमार और संजीव कुमार पुत्र मुकेश कुमार के विरुद्ध माननीय न्यायालय से 83 सीआरपीसी के तहत कुर्की वारंट प्राप्त किया गया,जल्द ही अभियुक्तो की संपत्ति की कुर्की की जाएगी. उक्त अभियोग में पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्तों के पुत्रों सहित कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.साथ ही प्रकाश में आये एक अन्य अभियुक्त रणवीर को भी वारंट बी पर देहरादून लाया गया है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें