
कॉलेज़ छात्रों में बढ़ती अपराध की प्रवृत्ति को लेकर दून पुलिस ने कसा शिकंजा..
शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने वाले छात्रों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश:SSP दून.
देहरादून : प्रेमनगर स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्र गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में बीते दिनों एक छात्र की मौत के बाद एसएसपी देहरादून ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. जहां एक तरफ देहरादून के सभी शिक्षण संस्थान में गुटबाजी के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए ताबड़तोड़ चेकिंग और सत्यापन अभियान चला कर आवश्यक कार्रवाई की जा रहीं हैं.वही दूसरी तरफ अब ऐसे छात्रों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो अलग-अलग कॉलेज में गुटबाजी कर वर्चस्व की लड़ाई में एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर रहे हैं.इसी को देखते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सेलाकुई पुलिस ने आपसी गुटबंदी करने वाले 02 छात्रों को हिरासत में लेकर 172 BNSS में निरुद्ध किया हैं. इतना ही नहीं सेलाकुई थानाध्यक्ष पी. डी.भट्ट ने बताया की दोनों छात्रों के निष्कासन के लिए संबंधित शिक्षण संस्थान से पत्राचार किया गया हैं. वही दोनों छात्रों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
दोनों छात्रों के निष्कासन के लिए संबंधित शिक्षण संस्थान से किया गया पत्राचार…
बता दें कि देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित शैक्षणिक संस्थानों मे अध्यनरत छात्र-छात्राओं के बीच बढ़ती गुटबाज़ी की घटनाओ पर अंकुश लगाने व शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित निजी शिक्षण संस्थान में अध्यनरत एलएलबी के दो छात्रों, जिनके मध्य आपसी गुट बंदी होना प्रकाश में आया है तथा दोनों पक्षों के विरुद्ध थाने पर शिकायतें दर्ज हैं, जिनमे वर्तमान में कार्यवाही प्रचलित है तथा उनके द्वारा शांति व्यवस्था को प्रभावित लिया जा सकता है, को शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिनांक 25/03/2026 को धारा 172 BNSS में निरुद्ध किया गया तथा दोनों छात्रों के निष्कासन हेतु संबंधित शिक्षण संस्थान से पत्राचार किया गया, दोनों छात्रों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।








