STF का शिकंजा- 78 लाख की स्मैक के साथ ड्रग्स तस्कर को ANTF ने दबोचा….इस वर्ष अब तक 41 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार कर 15 करोड़ की ड्रग्स बरामद: STF

देहरादून: उत्तराखंड STF की नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F) ने 78 लाख क़ीमत की स्मैक के साथ यूपी (सहारनपुर) के एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है. देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान जोगीवाला बेरियर में घेराबंदी कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से A.N.T.F. टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी ड्रग्स तस्कर शाहिद मालिक पुत्र असलम मलिक के कब्ज़े से 263 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा.. गिरफ्तारअभियुक्त शाहिद ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक की खेप बरेली (उत्तर प्रदेश) से लेकर आया था.देहरादून में अपने एजेण्टों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्रों को नशे की डोज स्मैक विक्रय करता था.एसटीएफ के अनुसार पकड़े गए तस्कर से पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है,जिन पर अलग से कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी.. अभियुक्त से पूछताछ में यह भी पता चला कि वह सहारनपुर से देहरादून में आकर पटेलनगर किराए में रहत हैं. और यहाँ वह अपने एजेंटो के मद्दत से  ड्रग्स सप्लाई करता हैं..

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़:10 हजार का हत्यारोपी ईनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार..अभियुक्त के विरुद्ध हत्या,लूट,नकबजनी समेत 27 संगीन मुक़दमें दर्ज..

इस वर्ष अब तक 15 करोड़ की ड्रग्स बरामद कर 41 तस्कर गिरफ्तार: STF एसएसपी

 उत्तराखंड STF एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” 2025 के तहत इस वर्ष अब तक एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा 41 नशा  तस्करों को गिरप्तार कर उनके कब्जे से  14 करोड़ 15 लाख 40 हजार रूपये मूल्य की स्मैक के अलावा 39 लाख 61 हजार रूपये मूल्य की चरस,10 लाख रूपये मूल्य का गांजा, 15 लाख रूपये मूल्य का डोडा पोस्त, 05 लाख 32 हजार रूपये मूल्य की अफीम एवं करीब 4.50 लाख रूपये मूल्य की एम.डी. बरामद करने में सफलता पायी है.

यह भी पढ़ें 👉  आस्था: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल पहुँचे..ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की…

गिरफ्तार किये गये नशा तस्कर का नाम-पता 

1. शाहिद मलिक पुत्र असलम मलिक निवासी अलावलपुर थाना फतेहपुर सहारनपुर, उ. प्र० हाल पता – शकुंतला एनक्लेव थाना पटेलनगर जनपद देहरादून  उम्र 19 वर्ष..                      

यह भी पढ़ें 👉  रायपुर हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त रामबीर की प्रेमिका भी थी घटनाक्रम में शामिल..प्रेमिका के घर से हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल और कारतूस बरामद..अभियुक्ता फरार,तलाश जारी..पुलिस रिमाण्ड के दौरान रामबीर की निशानदेही पर जुटाए गए तमाम साक्ष्य..

ड्रग्स बरामदगी 

1. 263 ग्राम अवैध स्मैक..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें