STF का शिकंजा: उत्तराखंड पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले मोस्टवांटेड कुख्यात गैंगस्टर बिहार से गिरफ्तार,01 लाख के ईनामी फुरकान पर लूट,डकैती,अवैध हथियार,मुठभेड़ जैसे 20 से अधिक संगीन मुकदमें दर्ज..

देहरादून: उत्तराखंड STF ने एक ऐसे मोस्ट वांटेड कुख्यात गैंगस्टर को बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार किया है.जिस पर अक्टूबर 2021 भाई उत्तराखंड पुलिस पर जानलेवा हमला करने के साथ ही लूट,डकैती, हत्या का प्रयास,आर्म्स एवं एनडीपीएस एक्ट जैसे 20 से अधिक संगीन मुकदमे उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दर्ज हैं. गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर फुरकान पर 01 लाख का इनाम घोषित था.STF के अनुसार पिछले 1 साल से फरार चल रहे सहारनपुर (यूपी) निवासी फुरकान पुत्र शौकत अली वर्तमान में बिहार के भागलपुर में  गिरफ्तारी से बचने के चलते अपनी पहचान छुपा वहाँ पत्नी के साथ पनाह लिए हुए था. 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन की मेहनत लायी रंग.. वर्ष 2021 के साइबर क्राइम मुकदमें में Nigerian अभियुक्त को न्यायालय ने दोषी करार कर किया दण्डित…STF एसएसपी आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 50 दिवस के भीतर 03 साइबर मुकदमों में 04 अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध होने पर दण्डित..
बाइट:आयुष अग्रवाल, SSP, STF उत्तराखंड.

गिरफ्तार कुख्यात गैंगस्टर

फुरकान पुत्र शौकत निवासी लंढोरा गुर्जर,थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश).

लक्सर में सुनार लूटने के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला.

STF खुलासे के मुताबिक अक्टूबर 2022 में गैंगस्टर फुरकान अपने 5 साथियों के साथ मिलकर हरिद्वार के थाना लक्सर क्षेत्र में एक सुनार को लूटने लुटे पहुंचा था.इस दौरान उसने चीता पुलिस टीम से मुठभेड़ कर कई फायर राउंड किए. इस घटना में दो चिता पुलिसकर्मी गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गए थे. इस घटना के उपरांत पुलिस ने मुकीम काला गैंग के तीन बदमाश शाबिर,अताउल खान और नौशाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा.जबकि गैंग का मुख्य अभियुक्त फुरकान और उसका जावेद साथी फरार चल रहे थे.लेकिन अब बड़ी मशक्कत के बाद STF ने कुख्यात फुरकान को बिहार भागलपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.हालांकि अभी इस गिरोह का पांचवा एक लाख का इनामी अपराधी जावेद फिलहाल फरार चल रहा है.जिसकी तलाश जारी है..

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर: SSP मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश में अवैध मदरसा संचालक गिरफ्तार..मदरसा संचालन की आड़ में नाबालिग बच्चों का शोषण.. आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका हैं..धर्म की आड़ में किसी भी अवैध गतिविधियों को बक्शा नहीं जाएगा: SSP- मंजूनाथ

गिरफ्तारी से बचने के लिए गैंगस्टर फुरकान ने खुद को मृत तक घोषित किया..

उत्तराखंड STF एसएसपी आयुष अग्रवाल के मुताबिक मुकीम काला गैंग का मुख्य अभियुक्त फुरकान ने पुलिस से बचने के लिए खुद को मृत तक घोषित कर दिया था. पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए फुरकान की पत्नी ने अक्टूबर 2022 हरिद्वार में सुनार को लूटने के उपरांत फरार चल रहे अपने पति फुरकान को मृत दिखाने के लिए   साजिशन एक नाटक रचा.उसने हरिद्वार पुलिस को बताया की अपनी गिरफ्तारी के डर से फुरकान ने तंग आकर गंग नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली.फुरकान की पत्नी ने इसके लिए पुलिस को गुमराह कर फुरकान के कपड़े व जूते सहित अन्य सामान गंग नहर के बाहर से बरामद करवाएं.ताकि पुलिस फुरकान को आत्महत्या के चलते मरा हुआ मान ले.

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के इन 07 पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पदक सम्मान..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें