रुद्रपुर में रातभर जारी रहा SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन, 80 ज़िन्दगियों को बचाया. संकट में फसे लोगो के लिए, किसी फरिश्ते से कम नही है ये जवान…

रुद्रपुर क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव के कारण मकानों में पानी भर गया । ऐसे में जलभराव वाले स्थानों में फंसे लोगों को समय रहते sdrf द्वारा सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिये लगातार रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन् चलाया गया। राहत एवं बचाव कार्य को निरन्तर जारी रखते SDRF के जाबांज़ बिना रुके बिना थके लगातार कार्य कर रहे । रात के अंधेरे SDRF द्वारा राफ्ट की सहायता से जलमग्न हुए मकानों में जाकर कई ज़िन्दगियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट पुलिसिंग की ओर उत्तराखण्ड पुलिस का एक और हाइटेक कदम.. पर्यटकों एवं शहर के पैदल वाले रास्तों सहित हरिद्वार गंगा घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अब सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर से पुलिस करेंगी सुरक्षा गश्त…आगामी समय में मसूरी के माल रोड़ और देहरादून के पलटन बाजार में भी बैलेंसिंग स्कूटर से होगी सुरक्षा गश्त..

कमाण्डेन्ट SDRF ,द्वारा जानकारी दी गई की वह, स्वयं मौके पर मौजूद है और संकट में फंसे प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। SDRF द्वारा राज्यभर में कई लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है व लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन्स चलाये जा रहे है । सेन्वेदनशील स्थानों पर टीमो की संख्या भी बढ़ा दी गयी है। आपदा की इस घड़ी में SDRF द्वारा जिलों में कई रेस्क्यू ऑपरेशन चलाये गए,कई लोगो को सुरक्षित स्थानो पर पर पहुचाया गया ,अपनी जान की परवाह किये बगैर SDRF के जवानों का ये हौसला देखेते ही बनता है. यही वजह है इन्हें देवभूमि के देवदूत भी कहा जाता .

यह भी पढ़ें 👉  मानव जीवन को ख़तरे में डाल क्लोरीन गैस रिसाव मामलें में प्लॉट स्वामी और केयरटेकर के खिलाफ़ गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज….SSP दून ने स्वयं घटना का संज्ञान लेते हुए मुक़दमा पंजीकृत करने के दिये थे आदेश…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें