मानव जीवन को ख़तरे में डाल क्लोरीन गैस रिसाव मामलें में प्लॉट स्वामी और केयरटेकर के खिलाफ़ गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज….SSP दून ने स्वयं घटना का संज्ञान लेते हुए मुक़दमा पंजीकृत करने के दिये थे आदेश…

समय रहते पुलिस राहत बचाव दल की त्वरित कार्यवाही से जनहानी बची..

प्लॉट स्वामी द्वारा क्लोरीन गैस सिलेंडरों को खुले स्थान पर रखकर लापरवाही बरतने पर दर्ज किया गया मुक़दमा :SSP

देहरादून: 09 जनवरी 2024 मंगलवार के तड़के सुबह थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत झाझरा में मानव जीवन को खतरे में डाल क्लोरीन गैस रिसाव की घटना के गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी के निर्देश पर घटना स्थल  प्लॉट स्वामी और उसके केयर टेकर के खिलाफ़ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है..पुलिस ने गैस रिसाव होने वाले प्लाट स्वामी दीपक गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता निवासी B- 29 निर्भय नगर,आगरा (यूपी) और केयरटेकर नरेंद्र कुमार पुत्र जबर सिंह निवासी ब्रह्मपुरी पटेल नगर की लापरवाही परिलक्षित होने पर उक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ़ झाझरा

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक प्रकरण: UKSSSC दफ्तर पहुँचकर SIT टीम ने संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से की विस्तृत पूछताछ.. परीक्षा मानकों और सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश..

चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी द्वारा दी गई तहरीर पर थाना प्रेम नगर में धारा 336/278/120 बी IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में तबातोड़ तबादले, लिस्ट जारी, 38 दारोगा इधर से उधर, देखिये किसकी कहाँ हुई तैनाती..

समय रहते पुलिस राहत बचाव दल की त्वरित कार्यवाही से जनहानी बची..

बता दें कि आज मंगलवार तड़के सुबह झाझरा स्थित सड़क किनारे एक प्लॉट में रखे क्लोरीन गैस सिलेंडरों के रिसाव होने स्व आसपास के क्षेत्र में साँस लेने में दिक्कतें सामने आने से हड़कंप मच गया..हालांकि किसी भी जनहानि होने से पहले ही पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों को घरों से खाली कर उन्हें सुरक्षित स्थान पहुंचाया..घटना की गंभीरता को देखते हुए खुद मौके पर पहुँचकर एसएसपी अजय सिंह द्वारा SDRF/NDRF और फायर सर्विस सहित अन्य तकनीकी टीमों के साथ राहत बचाव कार्य करते हुए समय रहते लीक होने वाले क्लोरीन गैस सिलेंडरों को Safe Disposal की कार्यवाही कर इलाकें को सुरक्षित किया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस" की भव्य पुलिस परेड की आन-बान-शान को देख राज्यपाल,CDS और CM धामी हुए गदगद..SSP देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम के उत्कृष्टता व संगठन कौशल के प्रदर्शन को मिली जमकर सराहना..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें