STF का शिकंजा: किसान से 22 लाख की ठगी करने वाला इनामी अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार,उत्तराखंड के अलावा हिमाचल और हरियाणा में भी ठगी का जाल,एक साल से था फ़रार..

देहरादून: उत्तराखंड के बाजपुर में किसानों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को एसटीएफ ने दिल्ली के आजादपुर से गिरफ्तार किया है.फर्जी कंपनी बनाकर किसानों को ठगने वाले राजीव पुत्र मानसिंह के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित था.हरियाणा के यमुनानगर-कस्बा जगाधरी निवासी अभियुक्त राजीव पिछले 1 साल से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहा था.उत्तराखंड STF के अनुसार टेक्निकल सर्विसलांस और गोपनीय सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि वांटेड अभियुक्त राजीव दिल्ली के आजाद नगर में छिपा बैठा हैं. इसी इंफॉर्मेशन के आधार पर दिल्ली के आजादपुर इलाके से ट्रैक कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया..STF की जांच-पड़ताल अनुसार गिरफ्त में आया अभियुक्त राजीव एक शातिर किस्म का ठग है,जिसके खिलाफ हिमाचल के पोंटासाहिब,बिलासपुर और हरियाणा के यमुनानगर में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर: एसएसपी मंजुनाथ टीसी के आग्रह पर हंस फाउंडेशन ने UDN पुलिस को प्रदान किए 17 वाहन…पुलिसिंग को मजबूत कर महिला पुलिस को सशक्त करने की पहल..

गिरफ्तार अपराधी नाम पता

राजीव पुत्र मान सिंह निवासी कस्बा जगादरी थाना सिटी जगादरी जिला यमुनानगर. उम्र करीब 44 वर्ष.

बाजपुर में एक ही किसान से 22 लाख ठगे..

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत के रहस्य से दून पुलिस ने उठाया पर्दा..पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश..

उत्तराखंड STF एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार ठग राजीव द्वारा पहले आर. के. कंस्ट्रेक्शन नाम की फ़र्जी कम्पनी खोली गई.फिर उसके बाद  2022 में अपने साथी अनिल कुमार के साथ मिलकर बाजपुर के ग्राम खमरिया में एक किसान से पेड़ो के कटान करने के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया. ऐसे में धोखाधड़ी का मामला उजागर होते हैं जब मुकदमा दर्ज हुआ तो अभियुक्त फरार हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में 7 फरवरी तक निकायों में होंगे शपथ ग्रहण कार्यक्रम..शहरी विकास मंत्री ने दी जानकारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें