
जिला प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई..सभी गैस एजेंसियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश.. अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई:DM दून
हीरा गैस एजेंसी में लंबे समय से शिकायतों और अनियमितताओं का चल रहा था खेल.. उक्त गैस से डिलीवरी ना होने पर आज उपभोक्ताओं ने शिमला बाईपास रोड जाम कर किया था गुस्से का इजहार.
देहरादून : पर्याप्त LPG घरेलू गैस उपलब्ध होने के बावजूद उपभोक्ताओं को डिलीवरी देने में लगातार लापरवाही बरतने और कालाबाजारी/अनियमितताओं के चलते शिमला बाईपास रोड नयागांव (पेलियों )स्थित “शहीद हीरा गैस एजेंसी” पर दूसरा मुकदमा दर्ज करते हुए जिलाधिकारी ने बड़ा एक्शन दिया है.हीरा गैस एजेंसी के सभी 14000 गैस कनेक्शनों को निकटवर्ती गैस एजेंसियों—अनिल इंडेन गैस सर्विस एवं आर्केडिया इंडेन गैस सर्विस—में जिला प्रशासन द्वारा स्थानांतरित कर दिया गया है..आरोप अनुसार हीरा गैस एजेंसी में लंबे समय से शिकायतों और अनियमितताओं का चल रहा था खेल.. जिला प्रशासन के लगातार निर्देश के बावजूद उक्त गैस एजेंसी द्वारा से LPG होम डिलीवरी ना होने पर आज भारी संख्याओं में उपभोक्ताओं द्वारा शिमला बाईपास रोड (झिवारेडी) पर हाइवे जाम कर गुस्से का इजहार किया गया था.

जिला प्रशासन के अनुसार एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए मैसर्स हीरा गैस सर्विस के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है.
जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में लंबे समय से उक्त गैस एजेंसी के विरुद्ध वितरण संबंधी अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं.शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच में एजेंसी द्वारा गैस वितरण में अनियमितताएं पाए जाने की पुष्टि हुई।
उक्त प्रकरण में पूर्व में भी संबंधित एजेंसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इसके बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर जिला प्रशासन द्वारा कठोर कदम उठाया गया है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे प्राथमिकता में रखते हुए मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी लगभग 14,000 गैस कनेक्शनों को निकटवर्ती गैस एजेंसियों—अनिल इंडेन गैस सर्विस एवं आर्केडिया इंडेन गैस सर्विस—में स्थानांतरित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी गैस एजेंसियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बता दें कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने एवं शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।
एलपीजी गैस की आपूर्ति न होने पर जिला प्रशासन के इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करें.
जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 15 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 17527 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 970 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 35167 तथा व्यवसायिक का 3642 स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।







