सख्ती: DM की संस्तुति पर “हयात रेसीडेंसी”को 24 घंटे बार संचालन की अनुमति को आबकारी आयुक्त ने किया निरस्त..अब सभी लाइसेंसी बार और पब को रात 11 बजे तक ही खोलने की अनुमति…

देहरादून:जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद अंतर्गत होटल “हयात रेसीडेंसी”को 24 घंटे बार संचालन की अनुमती को निरस्त करने की  संस्तुति पर आबकारी आयुक्त ने उक्त अनुमति को निरस्त कर दिया है.जबकि वर्तमान डीएम के कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व डीएम एवं आबाकारी आयुक्त द्वारा 27 अगस्त 2024 को हयात रेसीडेंसी को 24 घंटे  बार संचालन की संस्तुति प्रदान की गई थी. जिसे वर्तमान डीएम की संस्तुति पर निरस्त कर दिया गया है.ऐसे में अब सभी तरह के प्रतिष्ठानों के बार और पब को निर्धारित तय समयावधि के अनुसार रात्रि 11 बजे तक ही संचालित करने की अनुमति हैं.

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार द्वारा निर्देशित सुधार कार्यक्रमों को तेजी से लागू करें,ताकि SASCI स्कीम से प्राप्त धनराशि का राज्य के समुचित विकास में उपयोग किया जा सके: मुख्य सचिव

सभी प्रतिष्ठानों को एक समान ट्रीट करने की दृष्टिगत नए नियम लागू

इस मामलें में देहरादून DM सविन बंसल ने साफ़तौर पर कहा कि इससे पहले कुछेक प्रतिष्ठानों के मानक अलग मानते हुए बार खोलने की अनुमति अलग रहती थी. लेकिन अब नए दिशानिर्देश अनुसार सभी भी तरह के होटल-रेस्टोरेंट जैसे प्रतिष्ठानों को एक समान ट्रीट करने के दृष्टिगत वहाँ संचालित होने वाले लाइसेंसी बार और पब को सप्ताह के प्रतिदिन रात 11:00 बजे तक ही खोलने की अनुमति है..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: फ़रार भू-माफिया दीपक मित्तल पर धोखाधडी का एक और मुक़दमा दर्ज..अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कम्पनी के खातों से धोखाधडी कर करोडों की धनराशी गबन..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें