यूक्रेन से भारत लौटे उत्तराखंड के छात्र. वापस आने पर जताई खुशी.

यूक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के तीन छात्र आशुतोष पाल, अदनान व खुशी सिंह का नई दिल्ली में उत्तराखण्ड सरकार के अपर स्थानिक आयुक्त  अजय मिश्रा ने स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक और राज्य के सहायक प्रोटोकाल अधिकारी मनोज जोशी व दीपक चमोली भी उपस्थित थे।उत्तराखण्ड सरकार यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड के सभी छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिये भारत सरकार के लगातार सम्पर्क में है। विदेश मंत्रालय द्वारा यूक्रेन में रह रहे भारतीयों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की जा रही है। यूक्रेन से हिंदुस्तान पहुंचे तीनो छात्रों ने खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़ें 👉  सफलता: उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग का हुआ आईपीएस  (IPS )में सिलेक्शन..UPSC CSE Result में 178 रैंक..इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं कुहू..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें