वरिष्ठ पत्रकार के साथ बदसलूकी मामलें आरोपी सब-इंस्पेक्टर निलबिंत.03 तीन दिन जांच रिपोर्ट तलब..

देहरादून: विजयदशमी के दिन रावण दहन के दौरान हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार से बदसलूकी के मामले में आरोपित सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है इतना ही नहीं पूरे मामले की जांच डालनवाला CO  को सौंपते हुए 3 दिन में रिपोर्ट तलब की गई है.. इससे पहले इस मामलें में एकजुट होकर पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल बुद्धवार पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मिला था.डीजीपी के मुलाकात के दौरान नाराजगी ज़ाहिर करते हुए सभी पत्रकारों ने एक स्वर मित्र पुलिस की छवि धूमिल करने वाले आरोपित दरोगा को तत्काल निलंबित कर दुर्गम क्षेत्र में ट्रांसफर करने की मांग की थी.वही दूसरी तरफ DGP द्वारा भी इस मामले में खेद जताते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की दस्तक,मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी.. चार धाम यात्रा में पुलिस तंत्र को किया गया सतर्क:DGP..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें