अवैध खनन को लेकर थाना-चौकी प्रभारी ख़बरदार,ज़रूरत पड़ी तो थाना भी सस्पेंड कर देंगे-एसएसपी

,

देहरादून: पछवा दून के अंतर्गत विकासनगर, हरबर्टपुर, सेलाकुई व सहसपुर जैसे अलग-अलग इलाकों में अवैध खनन को लेकर कोताही बरतने वाले जहां 8 पुलिसकर्मी  लाइन हाजिर किया गया हैं. वही 2 ASI को यातायात ड्यूटी में अनुशासनहीनता व लापरवाही के चलते सस्पेंड किया गया है.एसएसपी/डीआईजी दलीप सिंह कुँवर ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए चौकी और थाना प्रभारियों को खबरदार किया है.उन्होंने कहा कि अगर किसी भी पुलिस कर्मी की मिलीभगत से अवैध खनन हुई तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी..इतना ही नहीं एसएसपी ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो पूरे थाने को भी सस्पेंड कर देंगे..

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून का और  मानवीय परिचय: इलाज़ के लिए तडफ़ रही 01 साल की घायल बच्ची का संज्ञान लेकर SSP देहरादून ने हायर मेडिकल अस्पताल में समय रहते उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराई…बदमाशों के लिये काल,तो आमजन के लिये मित्रता का हाथ भी...

अवैध खनन पर पैनी नजर, मिलीभगत वाले बख्शे नहीं जाएंगे:एसएसपी

देहरादून एसएसपी/DIG दलीप सिंह कुँवर के अनुसार शासन स्तर से अवैध खनन को लेकर जीरो टॉलरेंस के तहत कड़ी कार्रवाई के आदेश है.उसी के मध्यनजर जनपद पुलिस को पहले से ही इस विषय में सख्त निर्देश पारित है.हालांकि इसके बावजूद माफियाओं के साथ मिलीभगत कर अवैध खनन करने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं.लेकिन अब नए सिरे से पैनी नजर बनाकर अवैध खनन वालों और उनको संरक्षण देने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  गुड न्यूज़:उत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि: CCTNS प्रगति डैशबोर्ड रैंकिंग में उत्तराखण्ड प्रथम स्थान पर..

बाइट:दलीप सिंह कुँवर,एसएसपी/DIG, देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें