बड़ी खबर: डोईवाला विधानसभा सीट पर बीजेपी ने खोले पत्ते, डोईवाला सीट से BJP का दीप्ति पर दांव, कल करेंगी नामांकन, औपचारिक घोषणा बाकी..

देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने लगभग सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये है। काफी समय से डोईवाला सीट पर चिंतन मनन का दौर जारी था । लंबे समय से सीट चर्चा का विषय बनी हुई थी। जिसके बाद डोईवाला सीट से बीजेपी ने भारतीय जनता महिला मोर्चा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीप्ति रावत का टिकट फाइनल कर दिया है .दीप्ति रावत कल डोईवाला विधानसभा से नामांकन करेगी। दीप्ति रावत इससे पहले चौबट्टाखाल मैं चुनाव लड़ चुकी है।हालांकि तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वही दीप्ति रावत भारतीय जनता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं । उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का करीबी बताया जाता जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  STF का मास्टर शॉट: व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मामलें में सुनील राठी गैंग का कुख्यात गुर्गा अजीत खोखर गिरफ्तार .

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें