बड़ी खबर: प्रेमनगर के झाझरा क्षेत्र क्लोरीन गैस लीक होने से इमरजेंसी…आसपास के आवासीय घरों को खाली कर सुरक्षित स्थान में पहुंचाया गया.. मौके पर खुद SSP मोर्चा संभाल SDRF/NDRF सहित फायर सर्विस के साथ Safe Disposal कार्रवाई में जुटे..

संकट मोचन बनी दून पुलिस

देहरादून: थाना प्रेम नगर क्षेत्र के अंतर्गत झाझरा क्षेत्र में देर रात एक खाली प्लॉट में रखे क्लोरिन सिलेंडर गैस लीकेज होने से आसपास के इलाके में सांस लेने की दिक्कत से इमरजेंसी हो गई….घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रेम नगर प्रभारी पी डी भट्ट द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक कार्रवाई शुरू की गई.. किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो इसको देखते हुए खुद एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचकर आसपास के आवासीय घरों को खाली कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. मौके पर रात से SDRF/NDRF और फायर सर्विस सहित अन्य टीमें गैस रिसाव को Safe disposal की कार्यवाही को जारी रखे हुए है..एकाएक क्लोरीन गैस लीक होने से आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें घटनास्थल से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. गनीमत रहा की समय रहते पुलिस की कार्रवाई के चलते कोई जनहानी नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस SSP के नेतृत्व में इलाके को सुरक्षित करने के कार्रवाई में जुटी है..

यह भी पढ़ें 👉  कश्मीरी युवकों पर हमला करने वाले को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक़..मुकदमा दर्ज,मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार..कार्यवाही ज़ारी..पुलिस के त्वरित एक्शन पर कश्मीरी परिवारजनों ने SSP देहरादून और उत्तराखंड पुलिस का आभार प्रकट किया..

लीकेज गैस सिलेंडरों की भी जांच पड़ताल जारी

वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि किस वजह से क्लोरीन गैस का सिलेंडर खाली प्लॉट वाली जमीनों पर रखे गए..फिलहाल इन सब विषयों अलग से जांच पड़ताल जारी है, और लीकेज सिलेंडरों को डिस्पोज कर वहां से हटाया जा रहा है..

यह भी पढ़ें 👉  संदेश: राज्य स्थापना दिवस से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता कार्यक्रम में किया प्रतिभाग..झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश..स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए बनाए गए क्यू आर स्कैनर का शुभारंभ भी किया…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें