रायपुर पुलिस के अभियान ने अपनों से बिछड़े नौनिहालों को मिला-चेहरे में लौटाई मुस्कान.. परिजनों और महाराष्ट्र पुलिस ने दून पुलिस का जताया आभार..

देहरादून: अपनों से बिछड़े नौनिहालों को उनके परिजनों से मिला चेहरे में मुस्कान लौटने का सराहनीय कार्य एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस ने किया हैं. देहरादून की थाना रायपुर पुलिस ने 5 ऐसे गुमशुदा नाबालिग/बालिग़ युवक-युवतियों को उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों से खोज उनके परिवार को सुपुर्द कर चेहरे में मुस्कान लौटाई.ऐसे में सम्बंधित परिजनों ने दून पुलिस का आभार प्रकट करते हुए प्रशंसा की. रायपुर पुलिस के अनुसार बरामद किए गए इन गुमशुदा लोगों को दिल्ली हरियाणा और बिहार सहित देहरादून से खोज निकाला गया. वही गुमशुदाओं की तलाश अभियान में एक ऐसी नाबालिग बच्ची को भी देहरादून के तपोवन से बरामद कर महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा गया है,जो अपनों से नाराज होकर यहाँ पहुँची थी.महाराष्ट्र  शिवाजी नगर निवासी इस नाबालिग लड़की को महाराष्ट्र पुलिस को सुपुर्द करते ही संबंधित परिवार और महाराष्ट्र पुलिस ने देहरादून पुलिस की सराहनीय प्रशंसा करते हुए आभार जताया है..

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग: त्यौहारी सीजन में यातायात दुरुस्त रखने और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए ऑफिसों में तैनात अतिरिक्त पुलिस बलों को भी SSP दून ने सड़कों पर उतारा..शहरी और देहात के क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त जारी..संदिग्ध लोगों से पूछताछ..भीड़भाड़ व संवेदनशील स्थानों में निगरानी बढ़ाई..

 मैनुअल पुलिसिंग के जरिए हुई गुमशुदाओं की बरामदगी: रायपुर पुलिस

  थाना रायपुर प्रभारी कुंदन लाल के मुताबिक वर्तमान समय में एक बार फिर गुमशुदाओं की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.इसी क्रम में रायपुर पुलिस की तरफ से 5 टीमें गठित की गई हैं. इन टीमों द्वारा गैर राज्य दिल्ली, हरियाणा, बिहार और उत्तराखंड (देहरादून) के अलग-अलग इलाकों में गुमशुदा की तलाश की जा रही है. मोबाइल फोन से जानकारी प्राप्त ना होने के चलते मैनुअल तरीके से कार्रवाई करने और अलग-अलग स्थानों में सीसीटीवी के माध्यम से पूछताछ कर 05 नाबालिग/बालिग लोगों को दिल्ली,हरियाणा, बिहार और देहरादून से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिग न्यूज़:आय से अधिक संपत्ति मामलें ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार..पत्नी के नाम करोडों की संपत्ति..विजिलेंस का शिकंजा..

महाराष्ट्र की नाबालिग बच्ची अपनों से नाराज होकर देहरादून पहुँची.

रायपुर थाना प्रभारी कुंदन सिंह के मुताबिक गुमशुदा तलाश अभियान के दौरान देहरादून के तपोवन इलाके में एक नाबालिग महाराष्ट्र निवासी एक बच्ची नौकरी की तलाश में घूमती हुई देखी गई. गश्त पुलिस ने जब इस बच्ची से बातचीत की गई तो उसकी भाषा मराठी पाई गई.ऐसे में बच्ची को थाने बुलाकर जब जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि लड़की अपने परिवार से नाराज होकर देहरादून पहुंच गई.उधर जानकारी यह भी प्राप्त हुई कि महाराष्ट्र शिवाजी नगर थाने की पुलिस भी इसी लडक़ी की तलाश में काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के इटावा में खोजबीन कर रही हैं. ऐसे में इस नाबालिग के बारे में महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क साधा गया,जिसके बाद महाराष्ट्र शिवाजी नगर पुलिस देहरादून रायपुर थाना पहुंची.जहां नाबालिग बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया.. इस कार्रवाई के लिए नाबालिग बच्ची के परिवार और महाराष्ट्र पुलिस ने देहरादून पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया .

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन जरूरी: देहरादून पुलिस का सत्यापन को लेकर ताबड़तोड़ एक्शन जारी..शहरी क्षेत्र के 38 मकान मालिकों पर ₹3 लाख 80 हजार का जुर्माना..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें