नगर निगम की बेशकीमती भूमि पर कब्जा कर पुस्ता लगाने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा,प्रशासन ने अतिक्रमण हिस्से को ध्वस्त किया..

देहरादून:राजपुर क्षेत्र के चालंग ग्राम में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर पुस्ता निर्माण मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर आरोपित व्यक्ति मनु मित्तल और संजय नेगी के खिलाफ राजपुर थाने मुकदमा दर्ज किया गया है.इतना ही नहीं जिला प्रशासन व नगर निगम अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँच अतिक्रमण किए भूमि पर बने पुस्ता निर्माण को भी ध्वस्तीकरण कर आगे की कार्रवाई जारी हैं.

चालंग ग्राम की सरकारी भूमि पर कब्ज़े का मामला.

जिलाधिकारी सोनिका द्वारा सरकारी सम्पतियों से अतिक्रमण हटाये जाने के लिए सभी उप-जिलाधिकारियों(SDM) एवं विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.इसी क्रम में  SDM सदर एवं नगर निगम देहरादून के अधिकारियों द्वारा बुद्धवार राजपुर क्षेत्र के मौजा चालंग में नगर निगम स्थलीय निरीक्षण किया गया.इस दौरान नगर निगम देहरादून की सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे/अतिक्रमण को लेकर थाना राजपुर में आरोपित मनु मित्तल और संजय नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया. जिला प्रशासन के अनुसार ग्राम चालंग के भूमि खसरा संख्या 1135क, रकबा 1.5180 है0 भूमि-भू-अभिलेखों में नगर निगम देहरादून के नाम दर्ज है.लेकिन उक्त भूमि पर भूमि खसरा न0 919 रकबा 0.1540 है0 के स्वामी मन्नू मित्तल एवं संजय नेगी द्वारा नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण कर पुस्ता निर्माण किया जा रहा था.ऐसे में SDM सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में नगर निगम एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा सरकारी भूमि पर किये जा रहे अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री सुरक्षा जवान मौत मामले में पुलिस का आया बयान,छुट्टी न मिलने के कारण आत्महत्या को ADG ने किया खारिज,मामला एक्सीडेंटल भी हो सकता है ! जांच के बाद ही मौत का कारण होगा स्पष्ट:ADG
विजुअल-अतिक्रमण भूमि

सरकारी भूमियों के अतिक्रमण को ध्वस्त कर सख्त कार्रवाई के आदेश:DM

बता दें कि देहरादून जिला अधिकारी सोनिका द्वारा सभी SDM एवं समस्त शासकीय विभागों को अपनी भूमि का निरीक्षण कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित कर संबंधित व्यक्ति को न सिर्फ नोटिस प्रेषित करने के आदेश है.बल्कि सरकारी भूमि के अतिक्रमण को ध्वस्तीकरण कर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए है. साथ ही सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित प्रक्रिया के तहत संचालित करते हुए DM के समक्ष सिलसिलेवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए. 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: 332 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र,332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें