UKSSSC पेपर लीक मामले में 44वीं गिरफ्तारी, पेट्रोल पंप मालिक रूपेंद्र जायसवाल लखनऊ से STF के गिरफ्त में.. पुलिस भर्ती मामले का भी आरोपी रुपेंद्र ..

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  (UKSSSC)2021 स्नातक स्तरीय (VPDO)पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने 44वीं गिरफ्तारी के रूप में लखीमपुर के पेट्रोल पंप मालिक और लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर रूपेंद्र कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया हैं.अभियुक्त पर ₹25000 का इनाम घोषित था. एसटीएफ के अनुसार इस केस में पेपर होने से पहले ही अभियुक्त रूपेंद्र कुमार ने जेल में बंद सादिक मूसा को RMS प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी कसान से मिलाया .जिसके बाद कसान से लीक आउट पेपर को लेकर सादिक मूसा को दिया गया. इसके एवज रूपेंद्र कुमार रविंद्र जायसवाल को 5 लाख प्राप्त हुए..STF जे अनुसार फिलहाल RMS प्रिंटिंग प्रेस संचालक राजेश चौहान  का कर्मचारी कसान फरार चल रहा है. जिसकी तलाश जारी है.वही लखनऊ से गिरफ्तार रूपेंद्र कुमार के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट के तहत आगे संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. एसटीएफ एसपी चंद्र मोहन सिंह के मुताबिक फरार कसान सहित अभी कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण को लेकर पुलिस DGP सख्त..थाना वार की जाए तत्काल समीक्षा..लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर थानाध्यक्ष और IO की जवाबदेही होगी तय: PHQ

2015-16 दरोगा भर्ती का भी आरोपी गिरफ्तार रूपेंद्र कुमार

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार रूपेंद्र कुमार जायसवाल का नाम 2015-16 ददारोगा भर्ती गड़बड़ी मामले में भी सामने आया है. अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस भर्ती की जांच कर रहे विजिलेंस टीम भी रूपेंद्र कुमार पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी..

यह भी पढ़ें 👉  विकास :मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया..
बाइट:चन्द्र मोहन,SP, STF

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें