इंश्योरेंस पॉलिसी को निवेश कराने के नाम पर 1.30 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..

मैक्स इंश्योरेंस पॉलिसी रकम ऑनलाइन “TENDER” निवेश के नाम पर 1करोड़ 30 लाख धनराशि की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मुख्य सदस्य को देहरादून साइबर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है.गिरफ्त में आया अभियुक्त मनीष पाल पुत्र मदन लाल मूल रूप से नई दिल्ली के नागलोई इलाकें थाना निहाल के RZQ-15 निहाल विहार का रहने वाला हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती:वांटेड-बिल्डर दीपक मित्तल केस में उत्तराखंड पुलिस का फिर से शिकंजा तेज़.. IG गढ़वाल ने IPS अधिकारी के नेतृत्व में गठित की विशेष SIT जांच टीम..

गिरफ्तार अभियुक्त-

1-मनीष पाल पुत्र मदन लाल निवासी RZQ-15 निहाल विहार थाना निहाल विहार नागलोई पश्चिमि दिल्ली। 

पॉलिसी की रकम को टेंडर में निवेश नाम पर साइबर धोखाधड़ी

यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन: यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइडिंग की घटना.. तीन यात्रियों के मलवे में दबे होने की आशंका !..SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान..

 साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन के अनुसार शिकायतकर्ता विनोद कुमारी बंसल के मुताबिक कुछ अज्ञात अभियुक्तो द्वारा स्वंय को मैक्स लाईफ इंश्योरेंस कम्पनी से बताते हुए विभिन्न नम्बरों से सम्पर्क कर पॉलिसी में समस्या को ठीक करने एवज़ में बैंक डिटेल प्राप्त की..इतना ही नहीं पॉलिसी के रुपये ऑनलाइन “TENDER”में निवेश कर तीन गुना लाभ का झांसा दिया गया.इसी दौरान साइबर क्रिमिनलों ने शिकायतकर्ता के अकाउंट से 1.30 करोड़ की रकम अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर हड़प ली..

यह भी पढ़ें 👉  वारदात: राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद। तीन हत्याओं से दहला दून। पुलिस के लिए अपराधी बने चुनौती। देहरादून और विकासनगर में हुई हत्या की वारदात।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें