भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे NDRF केजवानों का उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत..हल्द्वानी में NDRF की एक बटालियन स्थापित की तैयारी..

देहरादून:उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CM कैम्प कार्यालय में भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत किया.वही मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही दल का ध्वज ग्रहण कर इस अभियान का विधिवत समापन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के सभी जवानों को इस कठिन अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान करने से आने वाली चुनौतियों का सामना करने में आसानी होती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्वतीय क्षेत्रों में जब भी रेस्क्यू ऑपरेशन की बात आती है तो सबसे पहले हमारी SDRF के साथ ही NDRF को याद किया जाता है. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है. प्रदेश में एन.डी.आर.एफ ने समय-समय पर आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सराहनीय कार्य किया है. देश के अलावा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में एन.डी.आर.एफ द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव के कार्य किये जाते हैं, ऐसे में हमारे इन जवानों की कार्यकुशलता सराहनीय है.

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: नैनीताल NH हाईवे पर अतिक्रमण कर बनी मज़ार को प्रशासन ने किया ध्वस्त ..NH चौड़ीकरण निर्माण कार्य बाधित होने पर एक्शन..
फोटो NDRF पर्वतारोही दल

हल्द्वानी में एनडीआरएफ की एक बटालियन स्थापित की जा रही हैं:DGP,NDRF

  वही इस मौके पर NDRF के   महानिदेशक  अतुल करवल ने कहा कि एनडीआरएफ के प्रथम पर्वतारोहण अभियान-2023 में अभियान दल द्वारा भागीरथी-2 का 30 मई 2023 को सफल आरोहण किया. इस अभियान में उपमहानिरीक्षक एनडीआरएफ गम्भीर सिंह चौहान के नेतृत्व में दल के 38 पर्वतारोही में शामिल थे. उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में एन.डी.आर.एफ की एक बटालियन स्थापित की जा रही है. इस अवसर पर विकासनगर भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आईजी एस.डी.आर.एफ रिद्धिम अग्रवाल एवं एनडीआरएफ के पर्वतारोहण दल के जवान उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उत्तराखंड की "ड्रग्स फ्री देवभूमि" परिकल्पना को साकार करने के लिए SSP देहरादून की नई पहल..नशे के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में दून पुलिस ने तैयार की SOP…15 दिनों के अंदर सभी थाना क्षेत्रों में नशा निरोधक समितियां (N.N.S) गठित होंगी…
NDRF दल के बीच मुख्यमंत्री

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें