क़ब्र बाहर निकाल महिला के शव का हुआ पोस्टमार्टम..शरीर की जांच कर बिसरा किया गया संरक्षित.. संदिग्ध परिस्थितियों पर हुई थी विवाहिता की ससुराल में मौत..

बसन्त विहार क्षेत्र में विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में हुई मृत्यू के मामले में मृतका के शव को निकाला गया कब्र से बाहर..

पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भर कराई पोस्टमार्टम की कार्यवाही..

पोस्टमार्टम में मृतका के शरीर पर नहीं मिले कोई जाहिरा चोट के निशान, मृतका के शव से बिसरा किया गया संरक्षित..

 पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को परिजनों की उपस्थिति में पुनः दफनाया गया..

देहरादून: थाना वसंत विहार क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत मामले में दून पुलिस ने कब्र में दफ़नाए हुए शव को बाहर निकाल बुद्धवार पोस्टमार्टम कराया.हालांकि डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच के दौरान मृतक महिला जाहिरा के शरीर में किसी तरह के कोई चोट-निशान नहीं पाए गए..लेकिन इसके बावजूद मृतक महिला के बिसरा को संरक्षित कर  उसे FSL फॉरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा गया है.. पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकाले गए महिला की कार्रवाई के दौरान पूरी वीडियोग्राफी की गई.. तत्पश्चात शव को फिर से कब्र में दफनाया गया..

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुकदमें में 01 साल तक थाने ने की गैंगस्टर एक्ट में लापरवाही…SSP अजय सिंह ने संज्ञान लेते ही फ़र्जी डॉक्टर की डिग्री देने वाले सरगनाओं पर लगाई गैंगस्टर एक्ट..अब अवैध अर्जित संपत्ति जल्द होगी ज़ब्त.. अन्य अभियुक्तों पर भी शिकंजा कसेगा !..

थाना बसन्त विहार पुलिस के अनुसार 23 सितंबर 2024 को  वादिनी मुमताज पुत्री रऊफ मरहूम निवासी: मोहम्मद मलकान बसी, किरतपुर बिजनौर द्वारा थाना बसन्त विहार पर 18 सितंबर 2024 को उनकी पुत्री फराह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के साथ ही उसके ससुराल पक्ष द्वारा उसकी हत्या किये जाने की आंशका व्यक्त की गई.ऐसे में तहरीर के आधार थाना बसन्त विहार पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया. उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के लिए मृतका के शव को कब्र से बाहर निकालने के सम्बन्ध में  पत्राचार किया गया था.इसी क्रम में बुद्धवार 25 सितंबर 2024 को तहसीलदार सदर की उपस्थिती में मृतका फराह के शव को कांवली गांव कब्रिस्तान में कब्र से बाहर निकालकर शव का पंचायतनामा भरते हुए वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी है. पोस्टमार्टम में डॉक्टर द्वारा मृतका के शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट के निशान नहीं होना बताया गया.ऐसे में मृतका के शव से बिसरे को संरक्षित किया गया है,जिसे अग्रिम जांच हेतु FSL भिजवाया जाएगा. वही पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत मृतका के शव को परिजनों की उपस्थिति में पुनः  दफनाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड में अब सेना के कई जवान आये कोरोना की चपेट मे. करोना की दस्तक से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की सेंपलिंग। जवानों को किया क्वॉरेंटाइन..

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें