खुलासा: छात्र गोलीकांड में आया नया मोड़,दून पुलिस जांच अनुसार घायल छात्र को उसके ही दोस्त ने मारी थी गोली. घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार..

देहरादून: थाना प्रेम नगर क्षेत्र के कोलूपानी कोटरा संतूर स्थित एक पेइंग गेस्ट होम में रहने वाले छात्र द्वारा स्वयं को गोली मारने के मामले में नया मोड़ आया है. पुलिस की नई जांच के अनुसार अस्पताल में उपचाराधीन छात्र को उसके ही दोस्त ने गोली मार थीं. ऐसे में गोली मारने वाले आरोपी शशि रंजन को गिरफ्तार किया है जो मूल रूप से मधुबनी बिहार का रहने वाला है. अभियुक्त कब्जे से एक पिस्तौल और खोखा कारतूस बरामद की गई है…

थाना प्रेमनगर पुलिस के अनुसार दिनांक 16 अप्रैल 2025 को थाना प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत कोलूपानी, कोटरा संतूर रोड स्थित एक निजी पेईंग गेस्ट (पी0जी) में रह रहे एवं एक निजी शिक्षण संस्थान के बी0एस0सी0 एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र शशि शेखर पुत्र श्री नंदकिशोर यादव, निवासी ग्राम छतर लोधमा, जिला रामगढ़, झारखंड, (आयु 21 वर्ष) को संदिग्ध परिस्थिति में सिर में गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचां। थाना प्रेमनगर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर  धारा 109 बी0एन0एस0* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने सहस्रधारा रोड,देहरादून में ₹58.32 करोड़ लागत से बनने वाले ग्राम्य विकास भवन का किया शिलान्यास..

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये.इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण कराया गया. प्रारंभिक जांच में घटना के समय घायल छात्र के साथ उसके कमरे में उसके एक अन्य मित्र शशि रंजन पुत्र प्रमोद कुमार यादव जो कि उसी निजी इंस्टिट्यूट में ही बी0ए0सी0 एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष का छात्र है का मौजूद होना प्रकाश में आया.

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा:बंद घर में सेंधमारी कर लाखों का कैश चुराने वाले पति-पत्नी को दून पुलिस ने बरेली रेलवे स्टेशन से दबोचा..21 लाख से अधिक नगदी बरामद..चोरी की रकम को पत्नी ने लगाया ठिकाने..

पूछताछ में शशि रंजन द्वारा बताया गया कि घटना के दिन वो दोनो शशि शेखर के कमरे में बैठे थे. शशि शेखर बैड़ के सिरहाने से एक पिस्तौल जो पिछले काफी समय से उसके पास था को निकालकर उसे दिखाने लगा. इसी बीच पिस्टल से छेडखानी के दौरान शशि रजंन के हाथ से गलती से पिस्टल का ट्रिगर दब गया और अचानक चली गोली सीधे शशि शेखर के सर में बाई तरफ लगी.शशी शेखर के सिर से खून की तेज धार निकलने लगी और वह वहीं बिस्तर पर तडपने लग गया। जिससे शशि रजंन घबरा गया और हडबडाट में उसने पिस्टल, उसका मैगजीन तथा खोखा को उठाया और जहां से शशि शेखर ने पिस्तौल निकाली थी वहीं वापस डाल दिया और वहां से बाहर आ गया.जिसके पश्चात अन्य दोस्तो की मदद से शशि शेखर को लेकर अस्पताल लाया गया.घटना में अभियुक्त शशि रंजन की संलिप्तता प्रकाश में आने एवं अभियुक्त का घटना हेतु आशय ना पाये जाने पर अभियोग में धारा 109 बी0एन0एस0 को धारा 110 बी0एन0एस0 में तरमीम कर अभियुक्त शशि रंजन को गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  विकास: उत्तराखंड के 52 नगर निकायों में 115 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू..PM आवास योजना (शहरी) के तहत 15,600 नए आवासों का लोकार्पण...मुख्यमंत्री धामी ने किया शहरी विकास की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण..

 गिरफ्तार अभियुक्त:

शशि रंजन पुत्र प्रमोद कुमार यादव निवासी ग्राम धुली पट्टी थाना जयनगर जिला मधूबनी बिहार उम्र 21 वर्ष 

बरामदगी: घटना में प्रयुक्त एक अदद पिस्टल मय खोखा राउण्ड ..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें