देहरादून जिलाधिकारी ने हरबर्टपुर बस अड्डे सहित कटापत्थर में निरीक्षण करते हुए यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा..यात्रियों से सीधे संवाद कर जाना हाल…यात्रा सुरक्षा के साथ ही बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश.. 

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने हरबर्टपुर स्थित नए बस अड्डा एवं कटापत्थर में निरीक्षण करते हुए चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया.इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटापत्थर में बनाए गए पंजीकरण काउंटर में विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था रखी जाए..ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की सुविधा न हो.निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों से सीधे संवाद कर उनके हाल-चाल जाने.उन्होंने बताया कि शासन प्रशासन द्वारा व्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा के लिए पंजीकरण की व्यवस्था की गई है,जिसका परिपालन कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉   10 पत्थरबाजों की हुई पहचान,उपद्रवियों को आर्थिक मद्दत देने वाला एक संदिग्ध खाता भी फ्रीज..SSP की फिर अपील..

 जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों के लिए समुचित मूलभूत व्यवस्थाएं बनाए रखें. इस दौरान उन्होंने कटा पत्थर विकासनगर यात्रियों से बात की और उनका हाल-चाल जाना.जिलाधिकारी द्वारा यात्रियों को मंगलमय  यात्रा की शुभकामना देते हुए उनके साथ चाय भी पी. अपने बीच  जिलाधिकारी को पाकर यात्री प्रसन्न दिखे..

यह भी पढ़ें 👉  जॉलीग्रांट स्थित होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामलें में पुलिस का आधिकारिक बयान....गैंगरेप की खबर पूरी गलत: पुलिस.. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की घटना.. सोशल मीडिया झूठी ख़बर फैलाने वालों पर कार्रवाई तय: पुलिस

जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों के लिए कटापत्थर व हरबर्टपुर में  सभी मूलभूत सुविधाएं बनाने के अधिकारियों को दिए निर्देश..

 बता दें कि चारधाम यात्रा शुरु होने के बाद भारी संख्या में यात्री पंहुच रहे हैं. ऐसे में व्यवस्थित यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को विकासनगर से निर्धारित संख्या भेजे जा रहे हैं. 

 

यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों की जांच उपरांत अन्य सुविधा व्यवस्थाओं पर जोर

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की मुलाकात..प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, सड़क सुरक्षा,पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सहित प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष रूप से विचार-विमर्श..

  कटापत्थर से यमुनोत्री के लिए जांच के उपरांत यात्री वाहन रवाना  किए जा रहें हैं.  कटापत्थर में भी   यात्रियों के भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था है. मोबाइल शौचालय, पीने के पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था की गयी है..

इस मौके पर उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भाष्कर लाल शाह, कोतवाल राजेश शाह सहित प्रशासन के अधिकारी व पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें