देहरादून स्मार्ट सिटी की “इलेक्ट्रिक बस” का अब सचिवालय कर्मी अपने आवास से ऑफिस तक ले सकेंगे लाभ.. मुख्य सचिव और जिलाधिकारी देहरादून में किया उद्घाटन…व्यक्तिगत वाहनों का प्रयोग कम “इलेक्ट्रिक बस” प्रयोग से प्रदूषण नियंत्रण में भागीदारी करें: जिलाधिकारी दून

देहरादून; 19 फरवरी 2024 को सचिवालय परिसर में सचिवालय कर्मियों के लिए सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सचिवालय तक आने जाने हेतु देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवा का उद्घाटन उत्तराखंड मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और देहरादून जिलाधिकारी/CEO स्मार्ट सिटी सोनिका द्वारा किया गया.. दून कनेक्ट सेवा की यह बस प्रातः 8.45 पर सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से रेसकोर्स होते हुए सचिवालय के लिए प्रस्थान करेगी.और सायं काल 6.15 PM पर सचिवालय से केदारपुराम हेतु प्रस्थान करेगी..

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: उत्तराखंड मुख्यमंत्री द्वारा शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि...मुख्यमंत्री धामी ने की पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं..

प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अपने उद्धघाटन संबोधन में कहा कि यह एक बेहतरीन पहल है. इस पहल से जहां एक ओर सचिवालय के अंदर पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक बस होने के कारण प्रदूषण से भी राहत मिलेगी..

यह भी पढ़ें 👉  शानदार: पहाड़ों पर जारी है बर्फबारी, चोपता की पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर. जबरदस्त बर्फबारी देख पर्यटक हुए गदगद...*video live*

व्यक्तिगत वाहनों का प्रयोग कम इलेक्ट्रिक बस से प्रदूषण नियंत्रण में भागीदारी करें: जिलाधिकारी दून

स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिलाधिकारी  सोनिका ने कहा कि वर्तमान में ट्रायल के रूप में यह बस चलाई जा रही है.मेरा सभी सचिवालय कर्मियों से अनुरोध होगा कि इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाया जाए तथा अपने व्यक्तिगत वाहनों का प्रयोग कम करने का प्रयास किया जाए,जिससे जहां एक और प्रदूषण नियंत्रण में सचिवालय कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित होगी. वहीं दूसरी ओर देहरादून में सड़कों पर वाहनों की संख्या में भी कमी आयेगी..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सप्लाई होने वाले पनीर और मावे के 10 सेंपल  प्रयोगशाला में फेल, डेयरी संचालकों खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें