देहरादून जनपद में नए एसएसपी के आगमन उपरांत पहला प्रशासनिक फेरबदल..तकरीबन 155 पुलिस कर्मियों के किए गए ट्रांसफर…

एसएसपी देहरादून का पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

देहरादून जनपद की कमान संभालने के लगभग एक माह उपरांत एसएसपी अजय सिंह द्वारा पहला ट्रांसफर पोस्टिंग आदेश जारी किया गया. प्रशासनिक फेरबदल आदेशनुसार जिले के अलग-अलग थाना/चौकी/ पुलिस लाइन में कई वर्षो से तैनात 155 पुलिस कर्मियों का स्थानान्तरण किया गया हैं. इसमें 03 कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  खबरदार: लोगों को डरा धमकाकर उनकी जमीनों को कब्जाने वाले भूमाफियां गिरोह को दून पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे..एक ही परिवार के दंपति,दो बेटे और बहू सहित 05 लोग गिरफ्तार…

एसएसपी देहरादून द्वारा बडा प्रशासनिक फेरबदल करते हुये लगभग 155 तबादलों में से विभिन्न थानो में तैनात 15 कांस्टेबलों का पुलिस लाईन स्थानान्तरण किया गया.जबकि कई वर्षो से एक ही थाना/ चौकियो  में तैनात 110 पुलिस कर्मियों का अन्यत्र स्थानांतरण करते हुए उन्हें अन्य थानों में तैनात किया गया.वही पुलिस लाइन से 27 पुलिस कर्मियों का जनपद के विभिन्न थानो में स्थानान्तरित किया गया.इनमें 03 कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर अन्यत्र स्थानांतरित किया गया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ धाम कपाट खुलने से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था तैयारियों का निरक्षण,यात्रा सुरक्षित बनाने के साथ ही श्रद्धालुओं से सौम्य एवं मृदु व्यवहार करना प्राथमिकता:IG गढ़वाल..

बता दे कि बतौर देहरादून पुलिस कप्तान का कार्यभार संभालने के एक माह उपरांत ये पहला पहले प्रशासनिक  फेरबदल हैं. दशहरा व दिपावली जैसे बड़े त्योहार से पहले हो रहे इस फेरबदल में नए कप्तान एक बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित कर जनपद देहरादून में पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग पर जोर देते हुए नया आयाम लिखने का प्रयास करेंगे..

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर शिकंजा जारी: भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर को दून पुलिस ने दबोचा..बरामद स्मैक की क़ीमत ₹18 लाख से अधिक..अब मादक पदार्थों की सप्लाई देने वाली अन्य महिला की तलाश में जुटी पुलिस..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें