सेलाकुई स्थित ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल…गैस कटर से कटिंग कर वारदात को दिया अंजाम..पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी.. 

देहरादून: अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है इसका एक और ताजा उदाहरण सेलाकुई मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना से सामने आया हैं…बीती रात सेलाकुई बाज़ार स्थित दिनेश ज्वेलर्स दुकान में छत के रास्ते गैस कटर का इस्तेमाल चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया..घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अभी कितने का नुकसान हुआ इसका आकलन नहीं लग सका है. वही उसे दूसरी से बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने आये चोर अपने साथ घटनास्थल से सीसीटीवी कैमरा और DVR भी अपने साथ ले गए..ताकि उनकी पहचान का पता न चल सकें.

यह भी पढ़ें 👉  78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कड़वापानी वन कर्मियों ने PM "अमृत सरोवर" स्थान पर झंडा रोहण कर पर्यावरण रखवाली का दिया संदेश …कारबारी ग्रांट वासियों ने भी राष्ट्रीय पर्व में तिरंगा फहरा राष्ट्र एकता- अखंडता पर दिया जोर..

शिकायतकर्ता व्यापारी दिनेश ज्वेलर्स ने बताया कि चोर उनके दुकान की दूसरी मंजिल की मोमट्टी के ताले काटते हुए पहली मंजिल ग्राउंड फ्लोर में पहुंचे. इसके बाद चोरों ने जेवरात वाले बड़े लॉकर्स को गैस कटर से काट बेशकीमती कीमती माल उड़ा लिया है.. हालांकि अभी जेवरात वाली आलमारी फॉरेंसिक जांच पड़ताल की वजह से खुली नहीं गई है.. इसी कारण नुकसान का आकलन अभी लगा बाकी है.

यह भी पढ़ें 👉  भ्रामक खबर का देहरादून पुलिस और ED ने किया खंडन…ईनामी-बिल्डर दीपक मित्तल के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस के तहत गिरफ्तारी कही भी संभव !..

पुलिस की गस्त निकलने के बाद संभवत हुई घटना: पीड़ित व्यापारी

पीड़ित व्यापारी दिनेश ने बताया कि उनके दुकान के ठीक सामने पुलिस की पिकेट लगती है. उन्हें बताया गया कि लगभग आज तड़के 3:00 बजे तक पुलिस वही थी. उनके जाने के बाद ही संभवत इस घटना को अंजाम दिया गया हो. उधर इस घटना के बाद मौके पर सेलाकुई थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम फिंगरप्रिंट सहित अन्य सबूतों को एकत्र कर जांच पड़ताल में जुटी है..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: सत्र को लेकर संशय समाप्त, 9 और 10 दिसम्बर को देहरादून में होगा सत्र. विधानसभा अध्यक्ष ने दिया बयान...

रात्रि गस्त निगरानी में एसएसपी दून के कड़े निर्देश..

वही दूसरी तरफ देहरादून एसएसपी अजय सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना चौकिया को लगातार रात्रि गस्त में कड़ी चौकसी रखने की लगातार कड़े निर्देश जारी है..इसके बावजूद अगर गस्त निगरानी में लापरवाही सामने आती हैं तो सम्बंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही बनती हैं..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें