धर्मनगरी हरिद्वार में उपराष्ट्रपति के आगामी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड डीजीपी ने उच्च अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक…सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी हों और जनता को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े: DGP

देहरादून/हरिद्वार:भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगामी हरिद्वार जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को परखने के लिए आज 21 दिसम्बर, 2023 को उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करण सिंह नगन्याल एवं अन्य अधिकारियों के साथ हरिद्वार पहुंचे.इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों का स्थलीय निरीक्षण एवं रुट व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरान्त जनपदीय अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की.. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी हों और लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े..वही दूसरी ओर सुरक्षा दलों को तैयार करने के निर्देश दिए.साथ ही सभी पहलुओं को ध्यानपूर्वक देखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिशानिर्देश दिए..इस बैठक में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल, कमांडेंट 40 पीएससी पीके राय सहित जनपद के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे..

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: देहरादून पुलिस लाइन में नियुक्त ASI गिरवीर सिंह का आकस्मिक निधन.. राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें