मंहगाई की मार, पेट्रोल 100 के पार। फिर जनता की जेब पर पड़ा भार ,मंहगाई पर कॉंग्रेस का सरकार पर वार…वीडियो

देहरादून

पूरा देश जहाँ महगाई से त्रस्त है वही,डीजल और पेट्रोल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम पहले ही शतक पार कर चुके हैं। जहा एक ओर उत्तराखंड राज्य के कई जिलों में पहले से ही पेट्रोल के दाम 100 के पार हो गए हैं। तो वही, राजधानी देहरादून में भी पेट्रोल के दाम सौ पार कर चुके हैं। लगातार बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दाम ने लोगों का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट: धामी केबिनेट का उपनल कर्मचारियों को सौगात ,वेतनवृद्धि मामले पर लगी मोहर..
हीरासिंह बिस्ट वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

डीजल के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं वर्तमान समय में डीजल का रेट 93 रुपये प्रति लीटर पार कर गया है। तो वहीं घरेलू गैस के दाम में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है वर्तमान समय में घरेलू गैस करीब 910 रुपये प्रति सिलेंडर पढ़ रहा है। लगातार बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दाम से न सिर्फ आम जनता त्रस्त है बल्कि इससे व्यापारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में एक बार फिर विपक्ष के पास सरकार को घेरने का मुद्दा मिल गया।जिसके चलते पक्ष विपक्ष आपस मे आरोप प्रत्यारोप ,बयान बाजी ,और राजनीतिक भी करेंगे।पर बेचारी जनता क्या करे बढ़ती कीमतो के बोझ तले दबती जा रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य आरक्षी पदोन्नति प्रशिक्षण का पुलिस लाइन देहरादून में समापन..DGP दीपम सेठ ने किया प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें