शहादत: शहीद हवलदार प्रदीप थापा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, शहीद को दी श्रद्धांजलि. *नागालैंड में तैनात थे शहीद हवलदार प्रदीप थापा..*

देहरादून! देहरादून के अनारवाला निवासी प्रदीप थापा नागालैंड में तैनात थे, शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के दौरान प्रदीप थापा शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर उनके आवास देहरादून पहुंचा, जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें श्रद्धांजली दी। सीएम धामी ने इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती:कानून हाथ में लेकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्यवाही…जुलूस के दौरान कानून को हाथ में लेना प्रदर्शनकारियों को पड़ा भारी..25 नामजद सहित 50-60 व्यक्तियों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज..

हवलदार प्रदीप थापा गोरखा राइफल में तैनात थे, वो 19 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे पत्नी सुजाता, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गये। कुछ माह पहले ही शहीद प्रदीप थापा छुट्टी पर घर आये थे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा सरकार ऐसे शहीदों का स्मरण रखने के लिए उनके परिवार के साथ खड़ी है। सीएम ने कहा कि ये देवभूमि वीरों की भूमि है, शहीद हमेशा अमर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विरोध: प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे को कांग्रेस ने बताया निराशाजनक ।गाँधीपार्क में दिया धरना। हरीश रावत ,गणेश गोदियाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मौनव्रत..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें