
छात्र गुटों में आपसी रंजिश के चलते वर्चस्व की लड़ाई में जानलेवा हमला..हिरासत में लिए गये तीनों अभियुक्त प्रेमनगर स्थित निजी शिक्षण संस्थान के B.tech और BBA के छात्र..
देहरादून : थाना प्रेम नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने तमाम शिक्षण संस्थानों(कॉलेजों)में पढ़ने वाले अलग-अलग राज्यों के छात्र गुटों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई थमने का नाम नहीं रह रही है.एक दूसरे से रंजिशों के चलते अलग-अलग छात्र गुटों के बीच आये दिन ख़ूनी संघर्ष क़ी घटनाएं अब आम होती जा रहीं है.ताजा मामला भी प्रेम नगर स्थित एक शिक्षण संस्थान में अध्यनरत दो छात्र गुटों के बीच हुए जानलेवा हमले का है. दोनों छात्र पक्षों के बीच इस कदर खूनी संघर्ष हुआ कि इस हमले में एक बीटेक छात्र की मौत हो गई है.जानकारी के अनुसार 23 मार्च 2026 को प्रेम नगर के केहरी गांव इलाके में दो छात्र गुटों में जमकर एक दूसरे पर हमला हुआ.इस जानलेवा हमले में मुजफ्फरनगर निवासी दिव्यांश जाटराना नाम के एक छात्र को इस कदर पीटा गया क़ि उसकी अस्पताल में इलाज के वक़्त मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल दिव्यांश को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई..पुलिस ने इस घटना में शामिल नामजद तीन छात्रों को हिरासत में लेकर हत्या सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार इस वारदात शामिल अन्य छात्र फरार चल रहें हैं,जिनकी धरपकड़ के लिए SOG और पुलिस की टीमें लगी हुई हैं.. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुरानी आपसी रंजिश के चलते तो छात्र गुटों के बीच मारपीट हुई जिसके कारण बीटेक छात्र- दिव्यांशु की मौत हो गई. 22 वर्षीय मृतक छात्र दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना, उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर ग्राम- अथाई, थाना- भोपा का रहने वाला था.
पुलिस के अनुसार 23/03/2026 की रात्रि में कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि केहरी गांव (प्रेमनगर) में कुछ युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. बुरी तरह जख्मी हुए छात्र को उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया है. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर पुलिस बल के तत्काल CHC अस्पताल प्रेमनगर पहुँचे, जहाँ घायल युवक दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना निवासी ग्राम- अथाई, थाना- भोपा, जिला- मुज्जफरनगर, उ०प्र०, हाल – प्रेमनगर, देहरादून, उम्र – 22 वर्ष की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे दून अस्पताल रेफर किया गया.अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस द्वारा घायल युवक को पुलिस के सरकारी वाहन से उपचार हेतु दून अस्पताल लाते हुए घायल के परिजनों की घटना की सूचना दी गई,जो सूचना पर दून अस्पताल पहुँचे…दून अस्पताल में घायल छात्र दिव्यांशु की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई.पुलिस द्वारा मृतक के शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया.घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर अंतर्गत धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. घटना में शामिल तीन छात्रों को हिरासत में लिया गया हैं,जबकि अन्य फरार छात्रों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें धरपकड़ में जुटी हैं..
पुरानी रंजिश और कॉलेज़ में आपसी वर्चस्व की लड़ाई के चलते एक दूसरे पर हमला कर मारपीट.
एसपी सिटी ने बताया की पुलिस की प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पता चला कि घटना में शामिल दोनों पक्ष के छात्र प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है.दोनों गुटों के बीच कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते दिनांक 23 मार्च 2026 को दोनों पक्षों के मध्य आपस में विवाद और मारपीट की घटना हुई थी.अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तो को हिरासत में लिया गया है। जबकि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है..
हिरासत किये गये अभियुक्त :-
1- युवराज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, उम्र 20 वर्ष ( BBA 2nd year का छात्र)
2- मधुर खंडेलवाल पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र -19 वर्ष (b.tech 3rd ईयर का छात्र)
3- शिवम शर्मा पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष (b.tec 3rd ईयर का छात्र)









