अंकिता हत्याकांड में आरोपियों के  नार्को टेस्ट से होगा अब वीआईपी रहस्य का खुलासा,अगले 10 दिन में पुख़्ता सबूतों के साथ होगी मजबूत चार्जशीट दाखिल: ADG.

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में केस को मजबूती देने के लिए अब एसआईटी आरोपियों का नार्को टेस्ट कराएंगी. ताकि पहले दिन से इस केस में वीआईपी आगमन रहस्य सहित पूरी हत्याकांड विषय का खुलासा हो सके. नार्को टेस्ट कराने की तस्दीक पुलिस मुख्यालय ADG, LO डॉ वी. मुरुगेशन द्वारा की गई है. नार्को टेस्ट के संबंध में जल्द ही एसआईटी कोर्ट में एप्लीकेशन दाखिल करेगी. इतना ही नहीं अगले 10 दिनों के दरमियान इस पूरे मामले की चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल करने का दावा पुलिस ने किया है. आरोप पत्र को बेहद मजबूत करने के लिए पुख्ता साइंटिफिक एविडेंस सहित साक्ष्य व सबूतों के आधार पर एसआईटी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है. बताया जा रहा है कि इस आरोप पत्र में मुख्यतः हत्या अपराहन मानव तस्करी जैसे कई गंभीर धाराओं के साथ पुलिस पक्ष अदालत में जाएगी. ताकि आरोपीयों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- रिलायंस लूट कांड: डकैतों की धरपकड़ में खुद मोर्चा संभाल 5 दिनों से बिहार में डटे रहे SSP.. दून पहुँचकर मीडिया से साझा की महत्वपूर्ण जानकारियां.. समय लग सकता हैं,लेकिन लुटेरों को सलाखों के पीछे धकेल कर ही दम लेंगे: SSP देहरादून...

जनता धैर्य बनाए रखें,आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी:ADG

राज्य में अपराध में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे एडीजी डॉ वी.मुरुगेशन ने कहा कि पुलिस एसआईटी पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ इस केस इन्वेस्टिगेशन कर रही है. ताकि इस पूरे वारदात को अंजाम देने वाले कड़ी से कड़ी सजा पा सके. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता में से कुछेक लोग पुलिस की मंशा पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अनर्गल बातें पोस्ट कर रहे हैं.ऐसा करने से केस प्रभावित होने की आशंका रहती है. एडीजी ने कहा कि अंकिता केस में हम जनता से एक बार फिर अपील करते कि राज्य की पुलिस पर विश्वास रखते हुए धैर्य बनाए रखें. हर हाल में इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग का इलाका धमाकों की गूंज से थर्राया,दहशत में आए लोग !.

बाइट:डॉ वी.मुरुगेशन,ADG,LO, उत्तराखंड

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें